Bhopal Student Suicide: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मोबाइल गेम की लत ने एक मासूम की जिंदगी छीन ली. इस घटना से हर कोई सोच में पड़ गया है कि मोबाइल गेम की लत ने कैसे छात्र को खुदकुशी करने के लिए मजबूर कर दिया. 14 वर्ष के छात्र ने जब यह कदम उठाया था, तब माता-पिता कहीं तेरहवीं कार्यक्रम में हुए थे. जब वह घर लौटे तो उन्होंने बेटे को फांसी के फंदे पर लटका देखा था. वहीं, उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से भी ऐसा ही मामला है, जहां ऑनलाइन गेम की लत में तीन बहनों ने खुदकुशी कर ली. इन घटनाओं ने हर किसी को हिलाकर रख दिया है.
एडिशनल DCP गौतम सोलंकी ने बताया कि भोपाल में आत्महत्या करने वाले छात्र की पहचान अंश साहू के रूप में हुई है. इकलौते बेटे की खुदकुशी से परिवार टूट गया है. सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल पिपलानी थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
कमरे में मिला मोबाइल
छात्र अंश आठवीं कक्षा का छात्र था. वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था. पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. पुलिस ने छात्र के कमरे से उसका मोबाइल फोन बरामद किया है.
ब्लू व्हेल गेम का था आदी
परिजनों ने पुलिस को बताया कि अंश मोबाइल पर ब्लू व्हेल गेम (Blue Whale Game) खेलने का आदी था. परिजनों को आशंका है कि गेम में दिए गए किसी टास्क को पूरा करने के दबाव में छात्र यह कदम उठाया है. अंश को उसकी मां ने फोन चलाने के लिए डांटा था. हालांकि, आत्महत्या के सही कारणों का खुलासा नहीं हो सका है. पुलिस जांच करने के साथ ही परिजनों के बयान दर्ज कर रही है.
अंश के दादा के अकाउंट से कटे थे 28 हजार
छात्र के मामा भोला साहू ने बताया कि अंश के दादा के अकाउंट से फ्री फायर गेम के लिए 28 हजार रुपये कट गए थे. इस कारण एक महीने पहले ही परिवार ने उससे मोबाइल छीन लिया था. परिजन उसे मोबाइल चलाने के लिए मना करते थे. आत्मघाती कदम उठाने वाले दिन भी वह फ्री फायर गेम रहा था. उसे गेम की लत थे, जिस वजह से उसकी जान चली गई.
ये भी- मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ की पढ़ें आज की ताजा खबरें
गाजियाबाद में तीन बहनें एक-एक कर छत से कूदीं
वहीं, गाजियाबाद में तीन बहनें कोरियन गेम्स के जाल में फंसकर जान दे दी. शालीमार गार्डन के एसीपी अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, तीनों बहनों ने आधी रात अपने घर की बालकनी से एक-एक कर छलांग लगाई. बालकनी से कूदने के लिए कमरे से एक कुर्सी को लाया गया, जिसमें चढ़कर सभी ने छलांग लगाई. गाजियाबाद में लड़कियों ने सुसाइड करने के पहले कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया था, उसके बाद तीनों लड़कियां खिड़की से नीचे बारी-बारी से कूद गईं. जब लड़कियां नीचे गिरी, तो आवाज इतनी तेज आई कि सोसाइटी के तमाम लोग और सिक्योरटी गार्ड भागे आए. जब घरवाले कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे, तब तक लड़कियां नीचे कूद चुकी थीं. क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं