विज्ञापन

Satna Crime News: दबंग की धमकियों से परिवार पलायन को मजबूर; FIR के बाद कोलगवां पुलिस का एक्शन

Satna Crime News: सतना के कोलगवां थाना क्षेत्र में दबंग की धमकियों से परेशान परिवार ने गांव छोड़ रिश्तेदारों के घर शरण ली. पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू की.

Satna Crime News: दबंग की धमकियों से परिवार पलायन को मजबूर; FIR के बाद कोलगवां पुलिस का एक्शन
Satna Crime News: दबंग की धमकियों से परिवार पलायन को मजबूर; FIR के बाद कोलगवां पुलिस का एक्शन

Satna Crime News: सतना जिले के कोलगवां थाना क्षेत्र के जमोडी गांव में दबंग के कथित उत्पीड़न से परेशान एक परिवार को अपनी जान बचाने के लिए गांव छोड़ना पड़ा. लगातार मिल रही धमकियों और हमले की आशंका के चलते पीड़ित परिवार ने रिश्तेदारों के यहां शरण ली है. मामले को लेकर पीड़ित महिला अपने बेटों के साथ कोलगवां थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पीड़ित परिवार ने प्रशासन से सुरक्षा और न्याय की मांग की है.

Satna Crime News: पुलिस से शिकायत

Satna Crime News: पुलिस से शिकायत

लंबे समय से मिल रही थीं जान से मारने की धमकियां

जानकारी के अनुसार फरियादी मुनिया केवट पति स्वर्गीय विजय केवट (40 वर्ष), निवासी ग्राम जमोडी, रविवार शाम अपने बेटों हेमराज केवट और उमा केवट के साथ कोलगवां थाने पहुंचीं. उन्होंने गांव के ही सुरेंद्र सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि वह लंबे समय से उन्हें परेशान कर रहा है. आरोपी द्वारा आए दिन जान से मारने की धमकियां दी जा रही थीं, जिससे पूरा परिवार दहशत में था. पीड़ित परिवार का कहना है कि कुछ दिन पहले भी इस मामले की सूचना डायल 112 पर दी गई थी. पुलिस के मौके पर पहुंचने के बावजूद आरोपी का व्यवहार नहीं बदला और उसने पुलिस की मौजूदगी में ही हमला करने की कोशिश की, जिससे परिवार का डर और बढ़ गया.

Satna Crime News: पुलिस जांच जारी

Satna Crime News: पुलिस जांच जारी

खेत में भैंस छोड़ने को लेकर बढ़ा विवाद

मुनिया केवट ने बताया कि रविवार को सुरेंद्र सिंह अपनी भैंस को उनके खेत में छोड़कर चराने लगा. जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपी कथित रूप से मारपीट पर उतारू हो गया और गाली-गलौज करते हुए धमकियां देने लगा. इस घटना के बाद परिवार को अपनी जान का खतरा महसूस होने लगा. पीड़ित पक्ष के अनुसार आरोपी के डर के कारण गांव में रहना असुरक्षित हो गया था. हालात ऐसे बन गए कि घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया. लगातार भय के माहौल में जी रहे परिवार को मजबूरन गांव छोड़कर सिजहटा स्थित अपने एक रिश्तेदार के घर शरण लेनी पड़ी.

पारिवारिक जमीन विवाद की भी जांच

इस संबंध में कोलगवां थाना प्रभारी सुदीप सोनी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मुनिया केवट के परिवार का बेला केवट से पारिवारिक जमीन को लेकर विवाद चल रहा है. सुरेंद्र सिंह कथित रूप से बेला केवट के पक्ष में होकर मुनिया केवट और उसके परिवार को परेशान कर रहा था. फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ विधानसभा में गरमाया पोटा केबिन मुद्दा; स्थगन प्रस्ताव खारिज, सरकार पर लगे ये आरोप

यह भी पढ़ें : FASTag Annual Pass हुआ महंगा; NHAI का ऐलान, 1 अप्रैल 2026 से लागू होगा नया टोल पास रेट

यह भी पढ़ें : NHAI Projects in MP: ग्वालियर-भिंड-इटावा NH 719 फोर लेन प्रोजेक्ट DPR अंतिम चरण में; जल्द मिलेगी ये सुविधा

यह भी पढ़ें : NHAI का Bee कॉरिडोर; छत्तीसगढ़ में इन हाइवे के किनारे बनेगा मधुमक्खियों का गलियारा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com