राजधानी भोपाल में बुजुर्ग दंपति की हत्या को करीब 19 दिन हो गए हैं, लेकिन अब तक पुलिस को हत्यारों का कोई सुराग नहीं मिल सका है. हत्यारों पर 50 हजार का इनाम घोषित किया गया, हर एंगल से जांच की गई. सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग रखने वाले भोपाल कोतवाली के नए एसीपी (डीएसपी) संतोष कुमार पटेल भी आरोपियों को पकड़ने की मुहीम में आगे आए. उन्होंने फेसबुक पोस्ट कर लिखा- मृत आत्माओं को न्याय दिलाने में पुलिस का सहयोग करें, भोपाल पुलिस 50 हजार का नगद इनाम देगी. इस सब के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं.

डीएसपी संतोष पटेल का पोस्ट.
दरअसल, भोपाल के ऐशबाग इलाके के एक घर में रहने वाले दंपति शकुंतला और हेमंत की हत्या कर दी गई थी. दोनों की उम्र 65 साल से ज्यादा थी. बुजुर्ग दंपति के अलावा घर में किराएदार रहे थे. लेकिन, दंपति की हत्या के बाद यहां रहने वाले छात्रों ने भी घर खाली कर दिया. इसके बाद से इस घर में ताला लगा हुआ है. घटना के 19 दिन बाद भी पुलिस अब तक यह पता नहीं लगा पाई है कि बुजुर्ग की हत्या क्यों और किसने की.
दंपति में होता रहता था झगड़ा
घटना के बाद से पड़ोसी भी दहशत में हैं. पड़ोसी हरीश ने NDTV को बताया कि दंपति आपस में बहुत झगड़ा करते थे. आए दिन वे किसी न किसी बात पर लड़ते ही रहते थे. उनकी हत्या किसने की यह कहा नहीं जा सकता. उधर, पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर चुकी है, लेकिन फिर भी कोई निष्कर्ष नहीं निकल पाया है.
भोपाल: बुजुर्ग दंपती के डीकंपोज शव मिलने के मामले में नया मोड़, पुलिस को मिले 3 खाली कारतूस
दूसरे राज्य के हो सकते हैं आरोपी
ADCP शैलेंद्र सिंह चौहान ने बता कि दंपति हत्याकांड की जांच चल रही है. सीसीटीवी पुलिस के पास हैं, लेकिन अब तक आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई है. संभावना है कि घटना को किसी दूसरे राज्य से आए पेशेवर अपराधियों ने अंजाम दिया हो. हेमंत,शकुंतला और उनके परिजनों के बैंक अकाउंट डिटेल की भी जांच की जा रही है. पुलसि जल्द ही आरोपियों तक पहुंचेगी.
SDM शिवानी पांडे कौन? जो दबंग अंदाज में प्राचार्य से बोलीं-'तुम्हारे पिताजी का स्कूल नहीं' VIDEO
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं