विज्ञापन

SDM शिवानी पांडे कौन? जो दबंग अंदाज में प्राचार्य से बोलीं-'तुम्‍हारे पिताजी का स्‍कूल नहीं' VIDEO

गुना के सांदीपनि विद्यालय के औचक निरीक्षण के दौरान एसडीएम शिवानी पांडे प्राचार्य भगवत प्रसाद पर भड़क गईं. उन्‍होंने प्राचार्य को तबादले तक की धमकी दे डाली.

SDM शिवानी पांडे कौन? जो दबंग अंदाज में प्राचार्य से बोलीं-'तुम्‍हारे पिताजी का स्‍कूल नहीं' VIDEO
गुना एसडीएम शिवानी पांडे ने स्‍कूल के निरीक्षण के दौरान प्राचार्य को लगाई फटकार.

गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक औचक निरीक्षण के दौरान महिला एसडीएम का ऐसा 'लेडी सिंघम' अवतार देखने को मिला कि स्कूल स्टाफ के हाथ-पांव फूल गए. स्कूल में घोर लापरवाही देखकर भड़कीं एसडीएम शिवानी पांडे ने प्रिंसिपल को सरेआम फटकार लगाते हुए कहा- 'ऐसा लगता है जैसे यह स्कूल तुम्हारे पिताजी का है. 'तुम्हारा ट्रांसफर करा दिया जाए तो स्कूल में कोई परेशानी नहीं आएगी.' जानिए आखिर क्या था यह पूरा मामला और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो से सुर्खियों में आईं कौन हैं ये तेजतर्रार महिला अफसर...

तुम्हारा ट्रांसफर करा दिया जाए तो कोई परेशानी नहीं आएगी

दरअसल, गुना और बमोरी अनुविभाग की एसडीएम शिवानी पांडे फतेहगढ़ स्थित सांदीपनि विद्यालय में जलभराव और अवैध अतिक्रमण की शिकायत पर निरीक्षण करने पहुंची थीं. इस दौरान ग्राउंड रियलिटी और प्रशासनिक नियमों में अनदेखी की बात सामने आई तो स्‍कूल के प्राचार्य भगवत प्रसाद बहानेबाजी और जिम्मेदारी से बचते हुए नजर आए. इस पर एसडीएम शिवानी पांडे भड़क गईं और उन्‍होंने प्राचार्य को कर्तव्य का पाठ पढ़ाया. एसडीएम शिवानी ने प्राचार्य की कार्यशैली को लेकर कहा- स्कूल की सबसे बड़ी समस्या व्यवस्थाओं के प्रति आपकी लापरवाही है. अगर, जिम्मेदार व्यक्ति नियमों का पालन नहीं करेगा, तो हालात कैसे सुधरेंगे. अगर, तुम्हारा ट्रांसफर करा दिया जाए तो स्कूल में कोई भी परेशानी नहीं आएगी. ऐसा लगता है जैसे यह स्‍कूल तुम्हारे पिताजी का है.

गुना एसडीएम शिवानी पांडे ने फतेहगढ़ स्थित सांदीपनि विद्यालय का औचक निरीक्षण किया.

गुना एसडीएम शिवानी पांडे ने फतेहगढ़ स्थित सांदीपनि विद्यालय का औचक निरीक्षण किया.

IPS जगमोहन मीणा के बाद एक और आईपीएस ने छोड़ी नौकरी, सीए रामदास ने बीच ट्रेन‍िंग भेजा इस्‍तीफा

अब जान‍िए कौन हैं एसडीएम शिवानी पांडे?

  • शिवानी पांडे राज्य प्रशासनिक सेवा की अधिकारी हैं. 
  • साल 2020 में वे मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास कर डिप्टी कलेक्टर बनी हैं. 
  • वर्तामान में वे गुना और बमोरी अनुविभाग की एसडीएम हैं, इससे पहले भी प्रदेश के कई जिलों में पदस्‍थ रह चुकी हैं. 
  • एसडीएम शिवानी पांडे की छव‍ि सख्‍त अधिकारी के रूप में की जाती है. 
एसडीएम शिवानी पांडे ने लोगों से भी की बात.

गुना एसडीएम शिवानी पांडे ने लोगों से भी की बात.

प्राचार्य भगवत प्रसाद पर क्‍या आरोप?

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, प्राचार्य भगवत प्रसाद लंबे समय से स्कूल प्रबंधन में अपनी मनमानी कर रहे थे, शासकीय नियमों को ताक पर रखकर काम कर रहे थे. उनका कहना था क‍ि अगरिया लोग बाउंड्री नहीं बनने दे रहे हैं, जिससे नाले में पानी भर रहा है. 

Success Story: भाई-बहन एक साथ बने अफसर, प‍िता की मौत के बाद दादा की पेंशन से की पढ़ाई 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Guna News, Guna News In Hindi, Guna News Today, MP News, MP Officers
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com