विज्ञापन

एमपी में बदमाशों का दुस्साहस! भोपाल में ADG को घर जाकर दे डाली धमकी, अफसर ने कमिश्नर से मांगी सुरक्षा

IPS Official Threat: भोपाल में ADG ट्रेनिंग राजाबाबू सिंह को जान से मारने की धमकी मिली है. अज्ञात युवकों ने उनके घर के बाहर गाली-गलौज की और धमकाया. सीसीटीवी फुटेज में एक युवक डंडा लेकर दिख रहा है.

एमपी में बदमाशों का दुस्साहस! भोपाल में ADG को घर जाकर दे डाली धमकी, अफसर ने कमिश्नर से मांगी सुरक्षा

Bhopal ADG Training Threat: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बदमाशों के हौसल इतने बुलंद हो गए हैं कि अब आईपीएस (IPS Officials) अफसर को ही अपनी जान का डर सता रहा है. उन्होंने पुलिस आयुक्त से सुरक्षा की गुहार लगानी पड़ रही है. मध्य प्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह ने खुद की जान को खतरा बताया है. उन्होंने अपनी सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है. ADG (ट्रेनिंग) के साथ अज्ञात युवकों ने गाली-गलौज की और धमकाया है. यह युवक ADG के त्रिलंगा स्थित घर के बाहर कार से पहुंचे थे. एक युवक के हाथ में डंडा भी था, जो पूरी घटना सीसीटीवी में भी कैद हो गई.

Latest and Breaking News on NDTV

एडीजी ने शाहपुरा थाने को सूचना देने के साथ ही सीसीटीवी फुटेज भी दिए है. हाल ही में ADG राजाबाबू ने पुलिस ट्रेनिंग के दौरान ट्रेनी के प्रशिक्षण के दौरान धार्मिक नवाचार के साथ ही रामचरितमानस के पाठ की शुरुआत की थी.

Latest and Breaking News on NDTV

कौन है राजा बाबू सिंह ?

राजा बाबू सिंह का जन्म 11 जुलाई 1967 को उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के पचनेही कस्बे में हुआ. वह मध्य प्रदेश कैडर के 1994 बैच के IPS अधिकारी हैं. उन्होंने एमए तक पढ़ाई की है. साल 1993 में यूपीएससी सिविल सर्विसेज परीक्षा पास की और 6 सितंबर 1994 को उनकी आईपीएस (IPS) में नियुक्ति हुई. वह हाल ही में बीएसएफ (सीमा सुरक्षा बल) से डेपुटेशन पूरा कर मध्य प्रदेश वापस लौटकर ADG (ट्रेनिंग) बने हैं.

ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की आज की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bhopal ADG Training Threat, Bhopal IPS Threat, Bhopal News, Bhopal Police, Police Officer Threat
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com