विज्ञापन

मोहन सरकार की कृषि कैबिनेट बैठक कल बड़वानी में, बड़ी घोषणा की संभावना, यहां सबसे ज्यादा केला-कपास का उत्पादन

Dr Mohan Yadav Barwani Visit: सोमवार दो मार्च को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शिखर धाम पहुंचकर 800 वर्ष पुराने प्राचीन भिलट देव मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना करेंगे. इसके बाद कृषि कैबिनेट की शुरुआत करेंगे. जिसमें प्रदेश और जिले से जुड़े कई अहम निर्णय लिए जाएंगे.

मोहन सरकार की कृषि कैबिनेट बैठक कल बड़वानी में, बड़ी घोषणा की संभावना, यहां सबसे ज्यादा केला-कपास का उत्पादन

Agriculture Cabinet Meeting MP: मध्य प्रदेश के इतिहास में पहली पहली बार कृषि कैबिनेट बैठक होने जा रही है. यह बैठक आदिवासी बहुल बड़वानी जिले में 2 मार्च 2026 को होगी. बड़वानी कृषि प्रधान जिला भी है, इस कारण यह बैठक महत्वपूर्ण मानी जा रही है. इस बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव समेत सभी विभागों के मंत्री शामिल होंगे. बड़वानी के नागलवाड़ी गांव में होने वाली इस कैबिनेट बैठक प्रदेश के किसानों को बड़ी सौगात मिलने की संभावना भी जताई जा रही है. यह बैठक इसलिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि इस क्षेत्र में केला और कपास का सर्वाधिक उत्पादन होता है. यहां का केला ईरान, इराक, सऊदी अरब और दुबई जैसे देशों तक निर्यात किया जाता है.

जानकारी के अनुसार, सोमवार दो मार्च को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शिखर धाम पहुंचकर 800 वर्ष पुराने प्राचीन भिलट देव मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना करेंगे. इसके बाद कृषि कैबिनेट की शुरुआत करेंगे. जिसमें प्रदेश और जिले से जुड़े कई अहम निर्णय लिए जाएंगे. बैठक के पश्चात मुख्यमंत्री जुलवानिया में आयोजित भगोरिया उत्सव कार्यक्रम में भाग लेंगे और वहां मौजूद जनसमूह को संबोधित करेंगे. इस दौरान कई जनहितकारी योजनाओं की घोषणा भी की जा सकती है.  

US-Israel-Iran War: महाकाल मंदिर के पुजारी और पूर्व MLA संजय शुक्ला दुबई में फंसे, 2.5 घंटे बैठने के बाद प्लेन से उतारा गया

पारंपरिक व्यंजन परोसे जाएंगे 

कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री और मंत्रीगण कृषि से संबंधित जैव विविधता की प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे. कार्यक्रम स्थल पर जिले के पारंपरिक व्यंजन जैसे ज्वार, बाजरा, मक्का और अमाड़ी की भाजी परोसी जाएगी. यह पहला अवसर होगा जब प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित सभी मंत्रीगण जनजातीय समाज के भगोरिया पर्व में शामिल होंगे और ढोल-मांदल की थाप पर थिरकते नजर आएंगे.  

सांसद ने लिया तैयारियों का जायजा  

नागलवाड़ी में हो रहे आयोजन को लेकर प्रभारी मंत्री के साथ राज्यसभा सांसद डॉ सुमेर सोलंकी, भाजपा जिला अध्यक्ष, कलेक्टर जयति सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने तैयारियों का जायजा लिया. कलेक्टर जयति सिंह ने आयोजन की शुरुआत से लेकर समापन तक की पूरी जानकारी मीडिया को दी.

Video: ग्वालियर-झांसी हाइवे पर ट्रक चालक का तांडव, कार को 1.5KM तक घसीटा, लोग चिल्लाते वो भगाता रहा 

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम 

डीआईजी सिद्धार्थ बहुगुणा ने बताया कि कृषि कैबिनेट बैठक और भगोरिया पर्व को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. इंदौर और भोपाल से भी अतिरिक्त पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों की तैनाती की गई है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Barwani News, Mp News, Mp Latest,   MP Cabinet Meeting,  Agriculture Cabinet Meeting MP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com