विज्ञापन

अमेरिकी युद्धपोत अब्राहम लिंकन को बनाया निशाना, ईरान के दावे को अमेरिका ने बताया सफेद झूठ

जानकार अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर अब्राहम लिंकन पर ईरान का हमला बहुत बड़ी बात मान रहे हैं. ईरानी न्यूज एजेंसी का दावा है कि अब्राहम लिंकन एयरक्राफ्ट पर चार मिसाइलें दागी गई. हालांकि अभी तक अमेरिका की ओर से एयरक्राफ्ट पर हमले की कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. 

अमेरिकी युद्धपोत अब्राहम लिंकन को बनाया निशाना, ईरान के दावे को अमेरिका ने बताया सफेद झूठ
एयरक्राफ्ट कैरियर यूएसएस अब्राहम लिंकन.
  • सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत के बाद मिडिल ईस्ट में अमेरिकी और इजरायली ठिकानों पर हमले तेज कर दिए हैं.
  • इजरायल के बेत शेमेश शहर में ईरानी बैलिस्टिक मिसाइल हमले में नौ लोगों की मौत हुई है और व्यापक नुकसान हुआ है.
  • अब ईरान ने अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर अब्राहम लिंकन पर चार मिसाइलों से हमला करने का दावा किया है.
तेहरान:

मिडिल ईस्ट का जंग अब और तेज होता नजर आ रहा है. सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद ईरान ने हमले और तेज कर दिए है. ईरान ने इजरायल के साथ-साथ मिडिल ईस्ट में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को फिर से निशाना बनाना शुरू कर दिया है. ईरानी बैलिस्टिक मिसाइल के हमलों में इजरायल के बेत शेमेश शहर में 9 लोगों की मौत की खबर सामने आई है. दूसरी ओर ईरान की सरकारी न्यूज एजेंसी IRNA ने अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर अब्राहम लिंकन पर भी हमले का दावा किया है. ईरान की सरकारी न्यूज एजेंसी ने अब्राहम लिंकन युद्धपोत पर 4 मिसाइल दागे. हालांकि अमेरिका ने ईरान के इस दावे को सफेद झूठ बताया है. 

अब्राहम लिंकन पर हमले के ईरान के दावे पर अमेरिका की प्रतिक्रिया

यूएस सेंट्रल कमांड ने कहा, ईरान के IRGC का दावा है कि उन्होंने USS अब्राहम लिंकन पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया है. यह दावा झूठ है. लिंकन पर कोई हमला नहीं हुआ. दागी गई मिसाइलें उसके पास तक भी नहीं पहुंचीं. लेकिन सेंटकॉम के उस अथक अभियान में लगातार विमान उड़ान जारी रखे हुए है. 

अब्राहम लिंकन युद्धपोत पर हमले के दावे पर यूएस का जवाब.

अब्राहम लिंकन युद्धपोत पर हमले के दावे पर यूएस का जवाब.

ईरान की सरकारी न्यूज एजेंसी ने कहा- एयरक्राफ्ट पर 4 मिसाइलें दागी

ईरान की सरकारी न्यूज एजेंसी IRNA ने IRGC के चौथे बयान के हवाले से दावा किया गया है कि 'ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4' के तहत ईरान की सशस्त्र सेनाओं ने अमेरिकी-इजरायली टारगेट्स पर कार्रवाई की. इसी दौरान अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर अब्राहम लिंकन को चार बैलिस्टिक मिसाइलों से निशाना बनाया गया. 

अमेरिकी युद्धपोत पर हमले के बारे में ईरान की सरकारी न्यूज एजेंसी का दावा.

अमेरिकी युद्धपोत पर हमले के बारे में ईरान की सरकारी न्यूज एजेंसी का दावा.

एयरक्राफ्ट कैरियर यूएसएस अब्राहम लिंकन मिडिल ईस्ट में तैनात अमेरिका का अहम युद्धपोत है. यह बेहद अत्याधुनिक है. आइए जानते हैं इस युद्धपोत को.

एयरक्राफ्ट कैरियर यूएसएस अब्राहम लिंकन की खासियत

USS अब्राहम लिंकन एक निमित्ज क्लास न्यूक्लियर पावर एयरक्राफ्ट कैरियर है. इसका वजन 1,00,000 टन से ज्यादा है. यह लगभग 1100 फीट लंबा है और अब तक बने सबसे बड़े वॉरशिप में से एक है. यह बड़ा कैरियर 60 से 90 फाइटर जेट, हेलीकॉप्टर और सर्विलांस एयरक्राफ्ट ले जा सकता है. यह एयर ऑपरेशन के लिए मेन कमांड सेंटर और लॉन्च प्लेटफॉर्म के तौर पर काम करता है.

USS अब्राहम लिंकन एयरक्राफ्ट समुद्र में तैनात एक ऐसा एयरक्राफ्ट है, जो अकेले पूरी सेना की तरह तबाही मचा सकता है. रिपोर्ट में यह दावा किया जा रहा कि अब्राहम लिंकन एयरक्रॉफ्ट से ही ईरान पर हमले किए गए. USS अब्राहम लिंकन एयरक्राफ्ट कैरियर 65 से अधिक विमानों को ले  जा सकता है.  इसमें FA-18 सुपर हॉर्नेट लड़ाकू जेट भी शामिल है. 

Latest and Breaking News on NDTV

अब्राहम लिंकन के काफिल में चलते हैं करीब 6000 जवान

बताया जाता है कि USS अब्राहम लिंकन के काफिले में लगभग 5700 से 6000 मिलिट्री के लोग होते हैं. इनमें पायलट, इंजीनियर, नाविक और सपोर्ट स्टाफ शामिल है. यह लोग एयरक्राफ्ट ऑपरेट करते हैं हथियार सिस्टम मेंटेन करते हैं, जहाज के ऑपरेशन मैनेज करते हैं और चौबीसों घंटे लड़ाकू मिशन करते हैं.

यह भी पढ़ें - खामेनेई की हत्या का बदला, ईरान ने इजरायल पर शुरू किया भयंकर हमला, 9 की मौत, कई घायल

लेखक के बारे में
img
प्रभांशु रंजन
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
US Carrier Abraham Lincoln, Iran Attack, Iran Attack On US Troops, Iran Attacks On US
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com