विज्ञापन

मां बगलामुखी मंदिर के नाम पर ऑनलाइन ठगी, गुजरात के श्रद्धालु से हवन के नाम पर वसूले 18,799 रुपये

गुजरात के एक श्रद्धालु ने संपर्क कर हवन कराने की इच्छा जताई, जिसपर आरोपी ने विभिन्न शुल्क बताकर 18,799 रुपये ऑनलाइन जमा करवा लिए. श्रद्धालु जब नलखेड़ा स्थित मां बगलामुखी मंदिर पहुंचा तो पता चला कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है.

मां बगलामुखी मंदिर के नाम पर ऑनलाइन ठगी, गुजरात के श्रद्धालु से हवन के नाम पर वसूले 18,799 रुपये
हवन कराने के नाम पर ठगी.

मध्य प्रदेश के आगर-मालवा के नलखेड़ा स्थित विश्व प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर के नाम पर एक बार फिर साइबर ठगी का मामला सामने आया है. हवन-पूजन कराने के नाम पर गुजरात के एक श्रद्धालु से 18 हजार 799 रुपये ऑनलाइन ठग लिए गए. शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

18,799 रुपये की ठगी

एसडीओपी देवनारायण यादव ने ने बताया कि गुजरात के बड़ोदरा निवासी एक श्रद्धालु ने मां बगलामुखी मंदिर से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए गूगल पर सर्च किया था. इस दौरान उसे एक लिंक और मोबाइल नंबर मिला. श्रद्धालु ने संपर्क कर हवन कराने की इच्छा जताई, जिसके बाद आरोपी ने विभिन्न शुल्क बताकर उससे 18,799 रुपये ऑनलाइन जमा करवा लिए. बाद में जब श्रद्धालु नलखेड़ा स्थित मां बगलामुखी मंदिर पहुंचा तो मंदिर प्रबंध समिति से उसे जानकारी मिली कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है और जिस माध्यम से उसने भुगतान किया था, उसका मंदिर प्रशासन से कोई संबंध नहीं है. इसके बाद श्रद्धालु ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.

पुलिस जांच में जुटी

उन्होंने आगे कहा कि है कि साइबर ठग धार्मिक आस्था का फायदा उठाकर लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं. इससे पहले भी मां बगलामुखी मंदिर और पीताम्बरा पीठ के नाम पर फर्जी वेबसाइट व सोशल मीडिया पेज बनाकर श्रद्धालुओं से ठगी के मामले सामने आ चुके हैं. एसडीओपी देवनारायण यादव ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्रकरण दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है. पुलिस साइबर माध्यमों से आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है.

मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से की अपील

वहीं मंदिर के रजिस्टर्ड पंडित पवन नागर  ने इस तरह की घटनाओं पर चिंता जताते हुए कहा कि कुछ असामाजिक तत्व मां बगलामुखी मंदिर के नाम का दुरुपयोग कर श्रद्धालुओं को भ्रमित कर रहे हैं, जिससे मंदिर की प्रतिष्ठा भी प्रभावित हो रही है. उन्होंने ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

पुलिस और मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि किसी भी प्रकार का ऑनलाइन भुगतान करने से पहले अधिकृत स्रोतों से जानकारी की पुष्टि अवश्य करें और किसी भी संदिग्ध लिंक, वेबसाइट या सोशल मीडिया पेज पर भरोसा न करें.

ये भी पढ़ें: सागर में गेहूं खरीदी घोटाला: 600 बोरियों में गेहूं की जगह मिली मिट्टी

ये भी पढ़ें: राज्यसभा चुनाव: क्रॉस वोटिंग के डर से कांग्रेस विधायकों को शिफ्ट करने की तैयारी, आरिफ मसूद दिल्ली रवाना

ये भी पढ़ें: राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में फूट: ज्ञानचंदानी ने दिया इस्तीफा, CM हाउस पहुंचीं कांग्रेस विधायक सप्रे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Agar Malwa News, Madhya Pradesh News, MP News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com