विज्ञापन

राज्यसभा चुनाव: क्रॉस वोटिंग के डर से कांग्रेस विधायकों को शिफ्ट करने की तैयारी, आरिफ मसूद दिल्ली रवाना

बीजेपी ने तीसरी सीट पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है. पार्टी ने देर रात महेश केवट को राज्यसभा के लिए प्रत्याशी घोषित कर दिया. इसके बाद कांग्रेस खेमे में भारी बेचैनी देखी जा रही है. सूत्रों की माने तो नामांकन के बाद सभी विधायकों को कांग्रेस शासित राज्यों में भेजा जा सकता है.

राज्यसभा चुनाव: क्रॉस वोटिंग के डर से कांग्रेस विधायकों को शिफ्ट करने की तैयारी, आरिफ मसूद दिल्ली रवाना
मध्य प्रदेश से कांग्रेस की राज्यसभा प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन को महेश केवट की चुनौती.

मध्य प्रदेश में राज्य सभा चुनाव का मुकाबला त्रिकोणीय और बेहद दिलचस्प होने के बाद कांग्रेस खेमे में भारी बेचैनी देखी जा रही है. बीजेपी द्वारा अचानक महेश केवट के रूप में तीसरा उम्मीदवार मैदान में उतारने के बाद कांग्रेस को अपने विधायकों में टूट और क्रॉस वोटिंग का बड़ा डर सताने लगा है. सूत्रों के मुताबिक, अपने कुनबे को एकजुट रखने के लिए कांग्रेस अब अपने विधायकों की 'बाड़ेबंदी' करने की पुख्ता रणनीति बना रही है. पार्टी नेतृत्व सभी विधायकों को मध्य प्रदेश से बाहर किसी दूसरे सुरक्षित राज्य में शिफ्ट करने की तैयारी में है.

कर्नाटक या तेलंगाना भेजे जा सकते हैं विधायक

विधायकों को सुरक्षित रखने के लिए कांग्रेस के सामने तेलंगाना और कर्नाटक के दो मुख्य विकल्प हैं, क्योंकि इन दोनों ही राज्यों में वर्तमान में कांग्रेस की मजबूत सरकारें मौजूद हैं. इसके अलावा एक खास समीकरण यह भी है कि मध्य प्रदेश से कांग्रेस की राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन खुद तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी (AICC) की प्रभारी हैं.

18 जून को मतदान के लिए सीधे विधानसभा पहुंचेंगे

सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस विधायकों को तेलंगाना या कर्नाटक में किसी रिसोर्ट में रखा जा सकता है और यहां से वो सीधे 18 जून को  मतदान के लिए मध्य प्रदेश विधानसभा पहुंचेंगे. बता दें कि प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी पहले ही विधायकों की खरीद फरोख्त की कोशिश की आशंका जता चुके हैं. 

दिल्ली के लिए रवाना हुए कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद

विधायकों की शिफ्टिंग की खबरों के बीच कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद दिल्ली के लिए रवाना हुए. वो कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव कुणाल चौधरी के साथ दिल्ली रवाना हुए. सूत्रों की माने तो वो दिल्ली से तेलंगाना जा सकते हैं. बताया जा रहा है कि विधायकों के मैनेजमेंट करने के लिए पहले कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद को तेलंगाना भेजा जा सकता है

आज नामांकन दाखिल करेंगी मीनाक्षी नटराजन

मध्य प्रदेश से कांग्रेस की राज्यसभा प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन सोमवार, 8 जून को अपना नामांकन दाखिल करेंगी. इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी, प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह मौजूद रहेंगे. विधायकों को भी नामांकन के समय मौजूद रहने के निर्देश दिए हैं. सभी प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से सुबह 11 बजे नामांकन फॉर्म जमा करने विधानसभा रवाना होंगे.

ये भी पढ़ें: मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने उतारा तीसरा उम्मीदवार, कॉस वोटिंग के खतरे से कांग्रेस खेमे में खलबली

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Madhya Pradesh Rajya Sabha Elections, Madhya Pradesh News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com