विज्ञापन

मनाली में 'स्नो क्रेज' पर भारी पड़ा ट्रैफिक, रोहतांग पास पर लगा किलोमीटर लंबा जाम, रेंगती नजर आईं गाड़ियां

मैदानी इलाकों की भीषण गर्मी से बचने के लिए मनाली और रोहतांग पास पहुंचे पर्यटकों को भारी ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ रहा है. अलसुबह निकलने के बावजूद सुबह ही कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया.

मनाली में 'स्नो क्रेज' पर भारी पड़ा ट्रैफिक, रोहतांग पास पर लगा किलोमीटर लंबा जाम, रेंगती नजर आईं गाड़ियां
Manali Rohtang Pass Traffic Jam
NDTV

Manali Rohtang Pass Traffic Jam: हिमाचल प्रदेश में गर्मी और बच्चों की छुट्टियों में घूमने का मजा लेने के लिए   पर्यटकों ने भारी संख्या में हिमाचल प्रदेश की  बर्फीली वादियों का रुख करना शुरू कर दिया है. इसके कारण  मनाली और डलहौजी में सैलानियों की संख्या  में जबरदस्त बढ़ोतरी देखी गई है. हालात ऐसे है कि मनाली में रोहतांग पास का रास्ता खुलने के बाद  हर कोई वहां जमी बर्फ का दीदार करने के लिए बेताब नजर आ रहा है. इसी बीच रोहतांग की ऊंची चोटियों पर हुए हल्के हिमपात (Snowfall) ने पर्यटकों के रोमांच को और दोगुना कर दिया है. लेकिन जाम की स्थिति बनने के कारण इस रोमांच को फीका कर दिया है.

अलसुबह निकलने का प्लान भी पड़ा उल्टा

इस सीजन में मनाली-रोहतांग मार्ग पर  दिन में जाम की स्थिति से बचने के लिए लोग अलसुबह ही बर्फ के दीदार के लिये रोहतांग जाने की प्लानिंग की हुई थी, लेकिन  मंजिल पर पहुंचने से पहले ही  रास्ते में सुबह ही जाम की स्थिति बन जा रहीं है. और वहां किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया. सुबह-सुबह सामने आई तस्वीरें साफ बयां कर रही हैं कि बर्फ देखने की होड़ किस कदर ट्रैफिक व्यवस्था पर हावी हो चुकी है.

 सुबह ही जाम की स्थिति

सुबह ही जाम की स्थिति
Photo Credit: NDTV

गलत ओवरटेकिंग और सीमित एंट्री बनी मुसीबत

इस भारी जाम की एक बड़ी वजह संकरे पहाड़ी रास्तों पर कुछ वाहन चालकों द्वारा की जा रही बेतरतीब ओवरटेकिंग भी है. इसके कारण मनाली शहर से लेकर रोहतांग मार्ग तक स्थानीय लोगों और सैलानियों को घंटों रेंगते ट्रैफिक से दो-चार होना पड़ रहा है. गौरतलब है कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) और स्थानीय प्रशासन के कड़े नियमों के तहत पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए रोजाना केवल 1200 गाड़ियों को ही रोहतांग जाने की अनुमति दी जाती है। सीमित संख्या और परमिट सिस्टम होने के बावजूद एक साथ गाड़ियों के भारी दबाव ने ट्रैफिक पुलिस और प्रशासन की मुश्किलें बढ़ा दी हैं.

यह भी पढ़ें: Bihar: पुणे-दानापुर स्पेशल ट्रेन के 'महिला डिब्बे' में मिला शव, रेलिंग के सहारे बेल्ट के फंदे से हुआ था लटका हुआ था

लेखक के बारे में
img
Anup Dhiman
Reporter
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Himachal News, Himachal, Manali Rohtang Pass News, Himachal Tourism
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com