विज्ञापन
This Article is From Jan 25, 2016

यूपी के राज्यपाल राम नाईक संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती

यूपी के राज्यपाल राम नाईक संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती
राम नाईक (फाइल फोटो)
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक को रविवार रात स्वास्थ्य संबंधी कारणों से राजधानी के संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (पीजीआई) में भर्ती कराया गया।

संजय गांधी आर्युविज्ञान संस्थान के एक प्रवक्ता ने बताया कि राज्यपाल को संस्थान में भर्ती कराया गया है। उन्हें क्या शारीरिक तकलीफ है, इसके बारे में कोई अधिकारिक जानकारी नहीं है।

इस संबंध में राजभवन से संपर्क किया गया, लेकिन अस्पताल में भर्ती करने की वजह की कोई पुष्टि नहीं हुई है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
यूपी, राज्यपाल, संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान, UP, Governor, Ram Naik, Sanjay Gandhi Institute Of Medical Sciences, राम नाईक
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com