विज्ञापन
This Article is From May 03, 2016

यूपी : हथियारबंद बदमाशों ने मां-बेटी की हत्या कर लाखों की लूट को अंजाम दिया

यूपी : हथियारबंद बदमाशों ने मां-बेटी की हत्या कर लाखों की लूट को अंजाम दिया
प्रतीकात्मक फोटो
फरुखाबाद: उत्तर प्रदेश के फरुखाबाद जिले के कमालगंज क्षेत्र में लूट का विरोध करने पर सशस्त्र बदमाशों ने मां-बेटी की पीट-पीटकर हत्या कर दी और लाखों रुपये मूल्य के जेवरात तथा नकदी लूट ले गए। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि कल देर रात जीरागौर गांव स्थित एक घर में घुसे हथियारबंद लुटेरों ने लूट का विरोध करने पर गृहस्वामी शमीम अहमद (65), उनकी पत्नी मशवरी बेगम (60) तथा बेटी महरूज (17) को बेइंतहा पीटा और घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण और 35 हजार की नकदी सहित करीब चार लाख रुपये की सम्पत्ति लूट ले गये।

माता-पिता और बहन खून से लथपथ पड़े थे
उन्होंने बताया कि शमीम के बेटे हसीब ने थाने में दी गयी तहरीर में कहा है कि रात में वह छत पर सोया था। सुबह उठकर नीचे गया तो उसके माता-पिता और बहन खून से लथपथ पड़े थे। तीनों को फौरन स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मशवरी बेगम और महरूज को मृत घोषित कर दिया।

सूत्रों ने बताया कि अहमद को नाजुक हालत के मद्देनजर कानपुर के अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
यूपी, लूट, मां-बेटी की हत्या, UP, Loot, Mother Daughter Killed
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com