विज्ञापन
This Article is From Apr 01, 2016

महोबा : तमंचे को खिलौना समझ बच्चे ने चलाई गोली, बहन मरी

महोबा : तमंचे को खिलौना समझ बच्चे ने चलाई गोली, बहन मरी
प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर
झांसी: बुंदेलखंड में महोबा जनपद के ग्राम पठा में एक भाई अनजाने में अपनी ही बहन का कातिल बन गया। खेलते समय एक मासूम बच्चे के हाथ तमंचा लग गया और उससे गोली चल गई। गोली उसकी बहन को जा लगी और उसकी मौत हो गई।

पठा खरेला निवासी वीरेंद्र की सात वर्षीय बेटी साक्षी अपने 8 वर्षीय चचेरे भाई के साथ घर में खेल रही थी। इसी दौरान घर में रखा एक अवैध तमंचा साक्षी के भाई के हाथ लग गया। उसे खिलौना समझकर वह खेलने लगा। खिलौना समझकर तमंचे से खेल रहे साक्षी के भाई से तमंचा चल गया और तमंचे से निकली गोली साक्षी को जा लगी।

गोली चलने की आवाज सुनकर घर के अन्य सदस्य भागे और देखा तो साक्षी खून से लथपथ पड़ी हुई थी। आनन-फानन में परिजन उसे नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले गए। हालत गंभीर होने के कारण उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
बुंदेलखंड, महोबा, झांसी मेडिकल कॉलेज, Bundelkhand, Mahoba, Jhansi Medical College
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com