विज्ञापन
This Article is From May 03, 2016

यूपी में बेकाबू जीप खड्ड में पलटी : तीन लोगों की मौत, सात जख्मी

यूपी में बेकाबू जीप खड्ड में पलटी : तीन लोगों की मौत, सात जख्मी
लखीमपुर खीरी: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में आज एक तेज रफ्तार जीप के अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ड में जा गिरने से उस पर सवार तीन लोगों की मौत हो गई तथा सात अन्य जख्मी हो गए।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र में सुबह लखीमपुर-सीतापुर राज्यमार्ग पर अधाछट गांव में एक तेज रफ्तार जीप बेकाबू होकर खड्ड में जा गिरी। इस हादसे में जीप सवार अब्बास (60), लाल मोहम्मद (55) तथा मेहरुद्दीन (65) की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि हादसे में सात अन्य लोग घायल भी हो गये। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनमें से एक को गम्भीर हालत के मद्देनजर लखनऊ के अस्पताल रेफर किया गया है। जीप सवार सभी लोग सीतापुर के दतेली गांव में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम में शिरकत करके लौट रहे थे। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है।

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
यूपी, उत्तर प्रदेश, लखीमपुर खीरी, UP, Car Accident
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com