- योगी आदित्यनाथ ने बगैर इजाजत की रैली
- रैली में ममता बनर्जी पर साधा निशाना
- कहा, उन्हें सत्ता में बने रहने का कोई हक नहीं
पश्चिम बंगाल सरकार की इजाजत के बगैर पुरुलिया में रैली करने पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि यहां की मुख्यमंत्री सारदा चिटफंड घोटाले में शामिल भ्रष्ट अधिकारी को बचाने का काम कर रही है. सुप्रीम कोर्ट ने भी कहा कि यह भ्रष्ट अधिकारी सीबीआई के सामने पेश हो. सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद सीएम ने यू टर्न लिया और कहा कि हम सहयोग के लिए तैयार हैं. अगर सहयोग के लिए तैयार ही थी तो धरने पर क्यों बैठी हैं. इस राज में बहुत कुछ छिपा हुआ है. योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बंगाल की सरकार सबसे भ्रष्ट सरकार है. उन्होंने कहा कि ममता ने दुर्गा पूजा को रोक कर मोहर्रम को अनुमति दे दी. उस समय हाईकोर्ट ने सरकार को फटकार लगाई थी. ममता कह रही हैं कि यूपी संभल नहीं रहा है. मैं कहना चाहता हूं कि यूपी अच्छे से संभाल रहे हैं. बंगाल में हमारी सरकार आई तो टीएमसी के गुंडे तख्ती लटकाकर घूमेंगे
बिना इजाजत पुरुलिया में योगी आदित्यनाथ ने की रैली, मंच से लगाया नारा- 'गर्व से कहो हम हिंदू हैं'
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारे यहां भी पंचायत और स्थाई निकाय के चुनाव हुए लेकिन हिंसा नहीं हुई. लेकिन बंगाल में पंचायत चुनाव में बीजेपी के कार्यकर्ताओं की निर्मम हत्या की गई. पीएम मोदी ने गांव, गरीब और समाज के तमाम तबके के लिए काम किया है, लेकिन टीएमसी गरीबों की योजनाएं रोक रही है. अब बारी बंगाल की है. हम बंगाल की तस्वीर बदलेंगे. पीएम मोदी का पूरे विश्व में सम्मान दिया जाता है, क्योंकि उनका काम बोल रहा है. आज किसान से लेकर हर गरीब खुश है. हर किसान को छह हजार रुपये देने की बात की गई है. इससे सीधा पैसा किसानों को मिलेगा. पीएम के फैसले से बंगाल के किसानों को लाभ मिलेगा. टीएमसी की सरकार बेईमान है. टीएमसी को नैतिकता के आधार पर सत्ता में बने रहने का अधिकार नहीं है. योगी आदित्यनाथ ने रैली के दौरान मंच से 'गर्व से कहो हम हिंदू हैं' का नारा भी लगाया.
क्या कोलकाता हाईवोल्टेज ड्रामे का कनेक्शन योगी आदित्यनाथ से है?
प्रतिशोध के लिए सीबीआई का इस्तेमाल हो रहा है : ममता बनर्जी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं