विज्ञापन
This Article is From Apr 25, 2019

जानें तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार से क्यों कहा- खबरदार चाचा, आगे से बापू गांधी का नाम लिया तो...

बेगूसराय से भाजपा उम्मीदवार गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) के बयान को लेकर नीतीश को निशाने पर लेते हुए तेजस्वी ने कहा कि आपकी अंतरात्मा कहां गई.

जानें तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार से क्यों कहा- खबरदार चाचा, आगे से बापू गांधी का नाम लिया तो...
राष्ट्रीय जनता दल नेता और बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव.
पटना:

राष्ट्रीय जनता दल नेता और बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर एक बार फिर निशाना साधा है. बेगूसराय से भाजपा उम्मीदवार गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) के बयान को लेकर नीतीश को निशाने पर लेते हुए तेजस्वी ने कहा कि आपकी अंतरात्मा कहां गई. तेजस्वी ने ट्वीट किया, 'नीतीश कुमार की तथाकथित गांधीगिरी की ऐसी-तैसी करता विषराज सिंह. नीतीश कुमार इसका हाथ पकड़े झोली फैला वोट मांग रहे है. कहां गई नीतीश कुमार की अंतरात्मा. खबरदार चाचा, आगे से बापू गांधी का नाम लिया तो... शर्म तो नहीं आ रही होगी.'

तेजस्वी ने इस ट्वीट के साथ केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो बेगूसराय में चुनाव प्रचार के दौरान का लग रहा है. वीडियो में गिरिराज सिंह कह रहे हैं, 'रक्तरंजित किया जा रहा है, सांप्रदायिक माहौल किया जा रहा है. भाजपा जब तक है, तब तक ना बिहार में होगा, ना बेगूसराय की धरती पर होने देंगे. आरजेडी के उम्मीदवार दरभंगा में कहते हैं कि मैं वंदे मातरम नहीं बोलूंगा. बेगूसराय में भी कुछ लोग आकर के बड़े भाई का कुर्ता और छोटे भाई का पायजामा पहनकर जहर उगल रहे हैं. मैं कहना चाहता हूं कि जो वंदे मातरम नहीं कह सकता, जो भारत की मातृ भूमि को नमन नहीं कर सकता. तुम्हें तो कब्र के लिए तीन हाथ की जमीन भी चाहिए. तुम नहीं कर पाओगे तो देश तुम्हें माफ नहीं कर पाएगा.'

नीतीश जी किस नाम की मज़दूरी मांग रहे है : तेजस्वी कुमार

बता दें, तेजस्वी समय-समय पर नीतीश कुमार पर निशाना साधते रहे हैं. चुनाव प्रचार के दौरान जनता से काम की मजदूरी मांगने के नीतीश कुमार के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए तेजस्वी यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री से सवाल किया था कि क्या वे मुज़फ्फरपुर बालिका गृह, सृजन घोटाले या जनादेश का अपमान करने के नाम पर मजदूरी मांग रहे हैं? 

तेजस्वी ने ट्वीट किया था, ‘नीतीश जी किस बात की मज़दूरी माँग रहे है?' उन्होंने कहा कि मुज़फ्फरपुर बालिका गृह में 34 बच्चियों के साथ हुए बलात्कार एवं उन दरिदों को बचाने या 2013 में भाजपा को छोड़ने या 2017 में 11 करोड़ लोगों के जनादेश का चीरहरण करने या सृजन घोटाला समेत 40 अन्य कथित घोटाले करने के नाम पर मज़दूरी माँग रहे है? मुख्यमंत्री यह बताएं.

'लालू यादव के खाने में जहर?' सुशील मोदी ने परिवार पर जताया शक, तेजस्वी यादव बोले- कुछ तो शर्म करो सृजन चोर

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हाल ही में एक जनसभा में कहा था, ''हम काम के आधार पर आपसे वोट मांगने आये हैं. पिछले 13 साल में जो मैंने काम किया है, आज उसकी मजदूरी मांग रहा हूं.'' उन्होंने कहा कि हमारी सरकार सबके लिए काम कर रही है. लालू प्रसाद की पार्टी पर निशाना साधते हुए नीतीश ने कहा था कि जनता ने 15 साल राजद को मौका दिया था, इस दौरान राजद ने क्या किया.

वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजद की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राबड़ी देवी ने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा ‘नीतीश जी, लालटेन रोशनी और प्रकाश का प्रतीक है. तीर का जमाना समाप्त हो गया और अब मिसाइल का ज़माना है. इस तीर से कमल पर निशाना साधकर भाजपा से पुराना बदला चुका रहे हैं क्या?' उन्होंने कहा कि दोनों से बिहार की जनता ऊब गई है. पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि नीतीश कुमार अपने भाषण में बोलते हैं कि लालटेन का जमाना चला गया है. लेकिन उन्हें नहीं पता है कि लालटेन विकास और उजाला का प्रतीक है. राबड़ी ने कहा कि दिवाली में जिस घर में लालटेन और दिया जलता है, उस घर में सुख शांति होती है. नीतीश के तीर का जमाना खत्म हो गया है.

तेजस्वी यादव ने PM मोदी को बताया नकली OBC, कहा- न PMO में ओबीसी अफसर हैं न देश में VC, आपने क्या किया?

Video: क्‍या नीतीश कुमार पार लगाएंगे गिरिराज सिंह की नैया?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tejashwi Yadav, Nitish Kumar, Loksabhapolls2019
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com