विज्ञापन
This Article is From Mar 26, 2019

राहुल गांधी दुनिया के सबसे झूठ बोलने वाले इंसान : शिवराज सिंह चौहान

कहा- राहुल ने कहा था सभी किसानों का दो लाख रुपये तक का कर्ज माफ करेंगे वरना मुख्यमंत्री बदल देंगे, इस हिसाब से अब तक 10 मुख्यमंत्री हट जाने चाहिए थे

राहुल गांधी दुनिया के सबसे झूठ बोलने वाले इंसान : शिवराज सिंह चौहान
शिवराज सिंह ने कहा है कि राहुल गांधी दुनिया के सबसे अधिक झूठ बोलने वाले इंसान हैं.
  • कहा- किसान ठगा गया, छला गया और कांग्रेस का रंग सबके सामने उतर गया
  • इंदिरा गांधी जी ने गरीबी हटाओ का नारा दिया था पर गरीबी कहां हटी
  • सिर्फ वोट के लिए जनता को दिखाए जाते हैं मुंगेरीलाल के सपने
भोपाल:

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि 'राहुल गांधी जी दुनिया के सबसे झूठ बोलने वाले इंसान हैं. राहुल गांधी ने कहा था सभी किसानों का दो लाख रुपये तक का कर्ज माफ करेंगे वरना मुख्यमंत्री बदल देंगे. अभी तक इस हिसाब से 10 मुख्यमंत्री हट जाने चाहिए थे. कर्जमाफी की योजना ढकोसला साबित हुई है.'

शिवराज सिंह ने कहा है कि किसान ठगा गया, छला गया और कांग्रेस का रंग सबके सामने उतर गया. कर्ज माफ न यहां कर पाए न दूसरे राज्यों में कर पाए. चुनाव आता है तब कांग्रेस झूठ बोलती है और झूठे सपने दिखाती है.

दिग्विजय सिंह बनाम शिवराज सिंह चौहान? कांग्रेस के कदम ने बीजेपी को फिर से सोचने पर किया मजबूर

उन्होंने कहा कि इंदिरा (गांधी) जी ने गरीबी हटाओ का नारा दिया था पर गरीबी कहां हटी. यह केवल इनका नारा है. रंगीन सपने दिखाते हैं. वोट बैंक की राजनीति के लिए कुछ भी वादे कर देते हैं. सिर्फ वोट के लिए जनता को मुंगेरीलाल के सपने दिखाए जाते हैं. कांग्रेस जनता को मूर्ख न समझे.

VIDEO : मध्यप्रदेश में किसान कर्जमाफी घोटाला

कैलाश विजयवर्गीय के भोपाल से चुनाव लड़ने की इच्छा पर शिवराज सिंह ने कहा कि हम सब भाजपा के कार्यकर्ता हैं और कौन क्या करता है, इसका फैसला पार्टी करेगी. भोपाल में बीजेपी भारी मतों से जीतेगी और मध्यप्रदेश में 29 की 29 सीटें जीतेगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
LokSabhaPolls2019, Shivraj Singh Chauhan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com