- चुनाव आयोग ने प्रसारण फीड देने को कहा है
- पीएम के संबोधन की जांच जारी है
- समिति का निर्णय आज सामने आ सकता है
'मिशन शक्ति' को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) का राष्ट्र के नाम संबोधन चुनाव आचार संहिता (Election Commission) के उल्लंघन के दायरे में आएगा या नहीं, इसका फैसला आज हो सकता है. चुनाव आयोग ने दूरदर्शन और आकाशवाणी से प्रसारण की फीड का स्रोत एवं अन्य जानकारियां मांगी हैं. उप चुनाव आयुक्त संदीप सक्सेना ने बताया कि पीएम के संबोधन से आचार संहिता का उल्लंघन हुआ या नहीं, इसकी जांच के लिये आयोग द्वारा गठित समिति सभी पहलुओं की विस्तृत जांच कर रही है.
संदीप सक्सेना ने कहा कि दूरदर्शन और आकाशवाणी से पीएम के संबोधन के प्रसारण की फीड के स्रोत और अन्य तथ्यों से आयोग को अवगत कराने के लिये कहा गया है. इस पर दूरदर्शन और आकाशवाणी ने इस बारे में अपना पक्ष रख दिया है. सक्सेना ने कहा,‘संबोधन के बाद यह मामला विभिन्न माध्यमों से आयोग के संज्ञान में आया था. इससे चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का पता लगाने के लिये गठित समिति की अब तक दो बैठकें हो चुकी हैं'. इस मामले में आचार संहिता और कानून के उल्लंघन से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच के लिये दूरदर्शन और आकाशवाणी सहित अन्य संबद्ध पक्षकारों से भी तथ्य और जानकारियां मांगी गयी हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
अमेरिका, रूस और चीन के बाद चौथी अंतरिक्ष महाशक्ति बना भारत, 'मिशन शक्ति' सफल: पीएम मोदी
पीएम मोदी के संबोधन से पहले प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से आयोग को इस मामले में सूचित करने या अनुमति अनुमति मांगने के सवाल पर सक्सेना ने कहा, ‘नहीं, इस बारे में न तो सूचित किया गया, ना ही अनुमति मांगी गयी थी'यह पूछे जाने पर कि जांच पूरी होने में कितना समय लगेगा, सक्सेना ने कहा, ‘हमें उम्मीद है कि जांच जल्द पूरी हो जायेगी, हमारी कोशिश है कि शुक्रवार तक हम जांच पूरी कर किसी निष्कर्ष पर पहुंच सकेंगें.
आपको बता दें कि उपग्रह रोधी मिसाइल के सफल प्रयोग से जुड़े ‘मिशन शक्ति' की कामयाबी से देश को अवगत कराने के लिये पीएम मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधन किया था. प्रधानमंत्री के इस संबोधन को माकपा नेता सीताराम येचुरी ने चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन बताते हुये चुनाव आयोग से शिकायत की थी. इसमें कहा गया है कि चुनाव आचार संहिता के दौरान सरकारी प्रसारण सेवा के माध्यम से पीएम के संबोधन से आचार संहिता का उल्लंघन हुआ है. (इनपुट-भाषा से भी)
वीडियो-भारत का 'मिशन शक्ति' कामयाब
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं