विज्ञापन
This Article is From Mar 22, 2019

लोकसभा चुनाव : कल जारी हो सकती है बिहार के NDA उम्मीदवारों की लिस्ट

जेडीयू के प्रधान महासचिव केसी त्यागी ने NDTV से कहा- कल तक प्रतीक्षा कीजिए, हमारी लिस्ट तैयार है और हमारे उम्मीदवार भी तैयार

लोकसभा चुनाव : कल जारी हो सकती है बिहार के NDA उम्मीदवारों की लिस्ट
जेडीयू के प्रधान महासचिव केसी त्यागी ने कहा है कि बिहार एनडीए के उम्मीदवारों के नाम जल्द घोषित किए जाएंगे.
  • जेडीयू नेता ने कहा कि जल्द ही पटना में एनडीए की लिस्ट जारी कर दी जाएगी
  • कहा- हम गिरिराज सिंह की नाराजगी के विवाद का हिस्सा नहीं होना चाहते
  • पासवान ने राजीव सिंह के लिए मुंगेर सीट छोड़ी तो उन्हें नेवादा सीट दी
नई दिल्ली:

लोकसभा चुनाव (Loksabha Elections) के लिए बिहार (Bihar) के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के उम्मीदवारों की सूची कल यानी कि शनिवार को आ सकती है. जेडीयू के प्रधान महासचिव केसी त्यागी (KC Tyagi) ने आज NDTV से बातचीत में यह संकेत दिया. उन्होंने कहा कि जल्द ही पटना में लिस्ट जारी कर दी जाएगी.  

सवाल- बिहार में एनडीए के उम्मीदवारों के नाम कब घोषत होंगे? पर केसी त्यागी ने कहा कि 'आप कल तक प्रतीक्षा कीजिए. हमारी लिस्ट तैयार है और हमारे उम्मीदवार भी तैयार हैं. बहुत ही जल्दी पटना में हमारी लिस्ट जारी कर दी जाएगी.'

नेवादा सीट से टिकट न मिलने पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के नाराज होने के सवाल पर त्यागी ने कहा कि 'हम इस विवाद का हिस्सा नहीं होना चाहते.'

Lok Sabha Election 2019: बिहार महागठबंधन में हुआ सीटों का बंटवारा, जानिये कौन सी पार्टी कितने सीटों पर लड़ेगी चुनाव

उन्होंने कहा कि 'जेडीयू के सीनियर लीडर राजीव सिंह लल्लन के लिए मुंगेर सीट छोड़ने के लिए हमने रामविलास (पासवान) जी से आग्रह किया था जो उन्होंने स्वीकर कर लिया. एलजेपी को बदले में नेवादा सीट देने का फैसला हुआ. इसको लेकर मुझे नहीं लगता कि देरी हुई है.'

VIDEO : बिहार में कांग्रेस-आरजेडी गठबंधन की सीटें तय

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
LokSabhaPolls2019, Bihar NDA Seat Sharing
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com