Goa Election Results 2019: गोवा में बीजेपी और कांग्रेस के बीच रहा बराबरी का मुकाबला

Goa Election Results Updates: गोवा लोकसभा चुनाव (Goa Lok Sabha Election) में उत्तरी और दक्षिणी क्षेत्र से दो सीटें हैं.

Goa Election Results 2019: गोवा में बीजेपी और कांग्रेस के बीच रहा बराबरी का मुकाबला

Goa Lok Sabha Election Results 2019: क्या गोवा की दोनों सीटों पर कब्जा कर पाएगी बीजेपी?

नई दिल्ली:

Election Results 2019 Updates: गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को 2019 आम चुनाव में शानदार जीत के लिए बधाई दी. सावंत ने ट्वीट किया, "लोगों ने एक नए भारत के लिए वोट किया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को शानदार जीत के लिए हार्दिक बधाई. आपके निर्णायक नेतृत्व में राष्ट्र और भी ज्यादा ऊचांइयां छुएगा. हैशटैगविजयभारत." भाजपा उत्तरी गोवा और कांग्रेस दक्षिणी गोवा में आगे चल रही है.

अधिकारियों के मुताबिक, चौथे चरण की मतगणना समाप्त होने के बाद केंद्रीय राज्य आयुष मंत्री और उत्तरी गोवा से निवर्तमान भाजपा सांसद श्रीपद नायक अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी राज्य कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश चोडांकर से 28,804 वोटों से आगे चल रहे हैं. दक्षिणी गोवा लोकसभा सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस उम्मीदवार फ्रांसिस्को सारडिन्हा अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के नरेंद्र सवाईकर से केवल 2,000 वोटों से आगे चल रहे हैं.

Goa Election Result 2019: 

- दक्षिण गोवा से कांग्रेस प्रत्याशी कॉस्मे फ्रांसिस्को ने बीजेपी उम्मीदवार एडवोकेट नारेद्न्त्रा सवाईकर को पीछे छोड़ा.

- उत्तर गोवा में बीजेपी उम्मीदवार श्रीपद येस्सो नाइक आगे चल रहे हैं.

- दक्षिण गोवा से बीजेपी उम्मीदवार एडवोकेट नारेद्न्त्रा सवाईकर आगे चल रहे हैं.

- शुरुआती रुझानों में बीजेपी 3 और कांग्रेस 2 सीटों पर आगे चल रही है.

- गोवा समेत देशभर के सभी राज्यों में वोटों की गिनती शुरू हुई.

- गोवा में लोकसभा की दो सीटें हैं. EVM और VVPAT से मिलान के कारण चुनाव परिणाम आने में देरी होगी.

- गोवा की उत्तरी गोवा लोकसभा सीट (North Goa Lok Sabha Elections 2019) पर 2014 में हुए चुनाव में BJP के श्रीपद येस्सो नाइक ने जीत हासिल की थी. उन्हें 2,37,903 वोट मिले थे और 1,32,304 वोट पाकर कांग्रेस के रवि नाइक दूसरे पायदान पर रहे थे.

- उत्तरी गोवा लोकसभा सीट से 2009 और 2014 में BJP के श्रीपद येस्सो नाइक ने ही जीत हासिल की थी.

- वहीं, गोवा की दूसरी सीट दक्षिणी गोवा लोकसभा सीट (South Goa Lok Sabha Elections 2019) पर 2014 में हुए चुनाव में BJP के अधिवक्ता नरेंद्र केशव सवाईकर ने जीत हासिल की थी. उन्हें 1,98,776 वोट मिले थे, जबकि 1,66,446 वोट पाकर कांग्रेस के अलैक्सो रेजिनाल्डो लौरेंको दूसरे पायदान पर रहे थे.

- दक्षिणी गोवा लोकसभा सीट से 2009 में कांग्रेस के फ्रांसिस्को सरदिन्हा ने जीत हासिल की थी.

अपने राज्‍य का लोकसभा चुनाव परिणाम (Election Results 2019) यहां देखें LIVE 

Uttar Pradesh Election Results 2019 । West Bengal Election Results 2019 । Bihar Election Results 2019 । Delhi Election Results 2019 ।Jharkhand Election Results 2019 । Gujarat Election Results 2019 । Haryana Election Results 2019 । Madhya Pradesh Election Results 2019 । Maharashtra Election Results 2019 । Punjab Election Results 2019 । Rajasthan Election Results 2019 । Odisha Election Results 2019 । Andhra Pradesh Election Results 2019 । Arunachal Pradesh Election Results 2019 । Assam Election Results 2019 । Chhattisgarh Election Results 2019 । Goa Election Results 2019 । Himachal Pradesh Election Results 2019 । Jammu & Kashmir Election Results 2019। Karnataka Election Results 2019 । Kerala Election Results 2019 । Manipur Election Results 2019 । Meghalaya Election Results 2019 ।Mizoram Election Results 2019 । Nagaland Election Results 2019 । Sikkim Election Results 2019 । Tamil Nadu Election Results 2019 ।Telangana Election Results 2019 । Tripura Election Results 2019 । Uttarakhand Election Results 2019 । Andaman and Nicobar Islands Election Results 2019 । Chandigarh Election Results 2019 । Dadra and Nagar Haveli Election Results 2019 । Daman & Diu Election Results 2019 । Lakshadweep Election Results 2019 । Puducherry Election Results 2019 

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

अपने लोकसभा क्षेत्र का चुनाव परिणाम (Election Results 2019) यहां देखें LIVE