- समस्तीपुर में राहुल गांधी और तेजस्वी ने चुनावी सभा को संबोधित किया
- तेजस्वी ने लोगों से राहुल को प्रधानमंत्री बनाने की अपील की
- गिरिराज को चेताया, साम्प्रदायिक आधार पर धमकी देना बंद करें
बिहार (Bihar) में तीन चरणों के चुनाव हो जाने के बाद शुक्रवार को कांग्रेस (Congress) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और तेजस्वी यादव ( Tejashwi Yadav ) लोकसभा चुनाव (Loksabha Elections) के प्रचार के लिए एक मंच पर आए. यह चुनावी सभा समस्तीपुर (Samastipur) में आयोजित की गई. यहां सोमवार को वोट डाले जाएंगे.
तेजस्वी यादव ( Tejashwi Yadav ) ने राहुल गांधी के सामने लोगों से अपील की कि इस देश को प्रधानमंत्री के रूप में राहुल गांधी जैसा व्यक्ति चाहिए, जो गरीबों का हो. तेजस्वी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कथनी और करनी में फर्क है. वे प्रियंका चौपड़ा के रिसेप्शन में तो जा सकते हैं लेकिन किसी गरीब के घर जाने से बचते हैं. वहीं उनकी तुलना में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) न केवल गरीबों की बात करते हैं बल्कि गरीबों के साथ आने में भी उन्हें कोई दिक्कत नहीं है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
तेजस्वी ( Tejashwi Yadav ) ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को न्याय योजना के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि इस योजना का सर्वाधिक लाभ गरीबों को मिलेगा. एक बार पैसा उनके खाते में आना शुरू होगा तो उससे राज्य की अर्थव्यवस्था पर भी अच्छा असर होगा. तेजस्वी ने इस मंच से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर भी हमला बोला. उन्होंने कहा कि उनकी शराब बंदी के कारण राज्य की अर्थव्यवस्था चौपट हुई है. लोग अभी भी शराब की होम डिलीवरी के कारण ब्लैक के दामों में शराब पीते हैं.
तेजस्वी यादव ने गिरिराज सिंह को चेताया, 'दलित-पिछड़े एकजुट हैं.. कॉलर पकड़ सारी ऐंठ निकाल देंगे'
तेजस्वी ( Tejashwi Yadav ) ने सभा में भारतीय जनता जनता पार्टी के गिरिराज सिंह को चेताया. उन्होंने कहा कि यह देश किसी के बाप का देश नहीं है. यह गंगा-जमनी तहजीब की धरती है. किसी को भी साम्प्रदायिक आधार पर धमकी देना बंद करें.
VIDEO : मानहानि पर सुशील मोदी बनाम तेजस्वी यादव
राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने अपने भाषण में साफ किया कि अगर केंद्र में उनकी सरकार बनी तो न्याय योजना लागू की जाएगी. मध्यम वर्ग पर किसी भी तरह का कोई आंच नहीं आने दी जाएगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं