संगीत और नृत्य के जरिए गुरुदेव रवींद्नाथ टैगोर और विद्रोही कवि नज़रुल इस्लाम के संदेश को पहुंचने के लिए परफॉर्मिंग आर्ट ट्राइब 25 मई को राजधानी में एक रंगारंग कार्यक्रम आयोजित कर रहा है. इंडिया इंटरनेशनल सेंटर के सीडी देशमुख सभागार में "आनंदोत्सव" नाम से आयोजित इस कार्यक्रम में टैगोर और नजरुल के गीतों पर आधारित नृत्य एवम गायन का कार्यक्रम होगा.
द परफॉर्मिंग आर्ट्स ट्राइब संस्था के प्रमुख सोमा मुखर्जी तथा संदीप मुखर्जी के निर्देशन में संस्था के सभी सदस्यों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति होगी. संस्था के प्रमुख संदीप मुखर्जी का कहना है कि "आज के समय में टैगोर और नज़रुल के राष्ट्रवाद को समझने की जरूरत है. उन महान नायकों के राष्ट्रवाद में धर्म जाति सम्प्रदाय की कोई कट्टरता तथा संकीर्णता नहीं थी. उसमें लोक संस्कृति और गहरी मानवता तथा विश्वशांति का संदेश था. वे लोग सच्चे अर्थों में देशभक्त थे. इन दोनों ने भारत में सांस्कृतिक नवजागरण का काम किया."
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज

उन्होंने बताया कि समारोह का आरंभ समदृता गुहा चौधरी के गायन से होगा. समारोह में स्कूल बच्चों तथा नृत्यांगनाओं द्वारा भी सामूहिक नृत्य का कार्यक्रम भी पेश किया जाएगा. समारोह के मुख्य अतिथि पद्मश्री से सम्मानित एवं बेगम अख्तर की शिष्या रीता गांगुली तथा प्रसिद्ध कवि एवं कला समीक्षक प्रयाग शुक्ल एवं जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में आर्ट एंड एस्थेटिक विभाग की डीन उर्मिमाला सरकार भी होगी.
समारोह में श्री शुक्ल उद्घटान वक्तव्य देंगे. अमृता बेरा, सुलोचना वर्मा और सोनाली बोस टैगोर और नज़रुल की कविताओं का पाठ भी करेंगी. समारोह में स्त्री लेखा पत्रिका के स्त्री नवजागरण विशेषांक का लोकार्पण भी किया जाएगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं