साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित मराठी लेखक आनंद यादव का निधन

साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित मराठी लेखक आनंद यादव का निधन

मुंबई:

साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित मशहूर मराठी लेखक आनंद यादव का रविवार को पुणे में निधन हो गया. वह 80 साल के थे.

उनके परिवार से जुड़े सूत्रों के अनुसार यादव ने अपने घर में आखिरी सांसें लीं.

उनकी आत्मकथा ‘‘जोम्बी’’ के लिए उन्हें 1991 में साहित्य अकादमी पुरस्कार दिया गया था.

यादव ने करीब 40 किताबें लिखीं जिनमें लेख, कविताएं, आलोचना आदि शामिल हैं.

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com