विज्ञापन

DIY Handwash Dispenser: 50 रुपये से कम में तैयार करें स्टाइलिश हैंड वॉश डिस्पेंसर, पुरानी बोतल का करें स्मार्ट इस्तेमाल

DIY Handwash Dispenser: पुरानी बोतल और इस्तेमाल किए हुए सोप पंप से घर पर स्टाइलिश हैंड वॉश डिस्पेंसर बनाएं. कांच के टुकड़ों से सजाकर इसे खूबसूरत लुक दें और 50 रुपये से कम खर्च करें.

DIY Handwash Dispenser: 50 रुपये से कम में तैयार करें स्टाइलिश हैंड वॉश डिस्पेंसर, पुरानी बोतल का करें स्मार्ट इस्तेमाल
घर में पड़ी पुरानी प्लास्टिक की बोतल को फेंकने के बजाय बनाएं खूबसूरत और काम का हैंड वॉश डिस्पेंसर
ndtv

घर में पड़ी पुरानी प्लास्टिक की बोतल को फेंकने के बजाय उससे एक खूबसूरत और काम का हैंड वॉश डिस्पेंसर बनाया जा सकता है. खास बात यह है कि इसे तैयार करने में ज्यादा खर्च भी नहीं होगा. एक पुरानी बोतल, लिक्विड सोप का पंप और थोड़ी-सी क्रिएटिविटी से आप घर के लिए नया डिस्पेंसर तैयार कर सकते हैं. इसे और आकर्षक बनाने के लिए कांच के टुकड़ों से सजाया जा सकता है.

इन चीजों की पड़ेगी जरूरत

वीडियो में आप देख सकते हैं कि इसे बनाने के लिए पुरानी प्लास्टिक या कांच की बोतल, किसी पुराने लिक्विड सोप या शैंपू की बोतल का पंप, ग्लू गन और सजावट के लिए नीले-सफेद कांच के टुकड़े चाहिए. बोतल को रखने के लिए छोटा स्टैंड भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

सबसे पहले बोतल करें तैयार

साथ ही, पुरानी बोतल को अच्छी तरह धोकर साफ करें और पूरी तरह सुखा लें. इसके बााद पंप की प्लास्टिक ट्यूब को बोतल की गहराई के हिसाब से काट लें, ताकि वह नीचे तक आसानी से पहुंच सके.

यह भी पढ़ें: 15 अगस्त और हरियाली तीज एक साथ, घर सजाने के ये DIY आइडिया होंगे खास, दिखेगा तिरंगा और हरियाली का खूबसूरत कॉम्बिनेशन

ढक्कन में बनाएं पंप के लिए छेद

जानकारी के अनुसार, अब बोतल के ढक्कन के बीच में पंप के आकार का छेद करें. छेद करते समय सावधानी रखें. पंप को इसमें फिट करें और जरूरत हो तो ग्लू से किनारों को सील कर दें.

ऐसे दें स्टाइलिश लुक

अगर आप अपने घर के लिए डिस्पेंसर तैयार कर रहे हैं तो आप बोतल में लिक्विड हैंड वॉश भरकर ढक्कन कस दें. इसके बाद इसे स्टैंड पर रखें और आसपास नीले-सफेद कांच के टुकड़ों को भरकर उसमें ऊपर से केमिकल डाल दें. अब आपका DIY हैंड वॉश डिस्पेंसर इस्तेमाल के लिए तैयार है.

यह भी पढ़ें: Independence Day whatsapp status, sticker: स्वतंत्रता दिवस की बधाई देने के लिए अपने फोटो से व्हाट्सएप स्टिकर कैसे बनाएं?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
DIY, Handwash Dispenser For Bathroom, DIY Broom, DIY Broom At Home
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com