विज्ञापन

15 अगस्त और हरियाली तीज एक साथ, घर सजाने के ये DIY आइडिया होंगे खास, दिखेगा तिरंगा और हरियाली का खूबसूरत कॉम्बिनेशन

15 अगस्त और हरियाली तीज के लिए अगर आप भी घर को कुछ अलग अंदाज में सजाने की सोच रहे हैं, तो तिरंगे के रंगों और हरियाली की खूबसूरती को मिलाकर शानदार DIY डेकोरेशन तैयार कर सकते हैं.

15 अगस्त और हरियाली तीज एक साथ, घर सजाने के ये DIY आइडिया होंगे खास, दिखेगा तिरंगा और हरियाली का खूबसूरत कॉम्बिनेशन
15 अगस्त और हरियाली तीज पर घर सजाने के DIY आइडिया
file photo

इस साल 15 अगस्त और हरियाली तीज दोनों एक ही दिन पर पड़ रहे हैं. एक तरफ देशभक्ति का जज्बा है, तो दूसरी तरफ हरियाली तीज का पारंपरिक और शुभ माहौल है. अगर आप भी घर को कुछ अलग अंदाज में सजाने की सोच रहे हैं, तो तिरंगे के रंगों और हरियाली की खूबसूरती को मिलाकर शानदार DIY डेकोरेशन तैयार कर सकते हैं. ऐसे में आपको ज्यादा खर्च करने की भी जरूरत नहीं है. इसके लिए बस थोड़ी सी क्रिएटिविटी और घर में मौजूद सामान की जरूरत पड़ेगी. चलिए आपको बताते हैं कि 15 अगस्त और हरियाली तीज पर घर को सजाने के लिए DIY आइडिया.

तिरंगा और पौधों से सजाएं घर का मेन गेट

घर के मुख्य दरवाजे पर छोटे-छोटे गमलों को तिरंगे रंग की रिबन या सजावटी कपड़े से सजाएं. हरे पौधों के बीच केसरिया और सफेद रंग की सजावट बेहद आकर्षक लगेगी. ऐसे में कोई भी आपके घर आएगा तो उसे स्वतंत्रता दिवस और हरियाली तीज दोनों की झलक एक साथ देखने को मिलेगी.

फूलों और पत्तियों से रंगोली बनाएं

15 अगस्त और हरियाली तीज के मौके पर घर पर रंगोली बनाएं. रंगों की बजाय हरी पत्तियों, गेंदे के फूल और सफेद फूलों से रंगोली बनाएं. बीच में अशोक चक्र का डिजाइन बनाकर उसे तिरंगे के रंगों से सजाया जा सकता है. यह प्राकृतिक और पर्यावरण अनुकूल सजावट घर की खूबसूरती बढ़ा देगी.

DIY वॉल हैंगिंग तैयार करें

पुराने कार्डबोर्ड, रंगीन कागज और हरी बेलों की मदद से जय हिंद या शुभ हरियाली तीज थीम वाली वॉल हैंगिंग बनाएं. इसे लिविंग रूम या बालकनी में लगाकर त्योहार का माहौल और खास बनाया जा सकता है.

तिरंगा थीम वाले दीये और जार

कांच के खाली जार या मिट्टी के दीयों को केसरिया, सफेद और हरे रंग से पेंट करें. इनमें छोटी LED लाइट्स लगाकर शाम के समय सजाएं. यह साधारण लेकिन बेहद आकर्षक DIY आइडिया है.

यह भी पढ़ें:- रोज जिम नहीं गई फिर भी घटाया 18 किलो वजन, 18 साल की लड़की ने शेयर किया फिटनेस सीक्रेट

यह भी पढ़ें:- इस महिला ने 1 साल में 35 किलो वजन घटाया, फिटनेस इन्फ्लुएंसर बताया सिर्फ इन 6 चीजों से करें परहेज

यह भी पढ़ें:- कम खर्च में पाएं सेलिब्रिटी जैसा निखार, ये 5 Beauty Hacks सच में करते हैं कमाल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Home Decor Ideas & Tips, Home Decor Ideas, DIY Home Decor Ideas
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com