अगर आपको 15 अगस्त पर घर को तिरंगे के रंगों से सजाने का मन है, लेकिन बाजार से महंगी सजावट खरीदने का मूड नहीं है तो इस बार घर में पड़ी बेकार चीजों को फेंकने के बजाय उनसे खूबसूरत तिरंगा DIY तैयार करें. इसके अलावा आप अपने बच्चों को भी इस क्राफ्ट में शामिल करें, ताकि बच्चों को खेल-खेल में Recycling और चीजों के दोबारा इस्तेमाल का महत्व समझ आए.
पुरानी बोतल से बनाएं तिरंगा पेन स्टैंड
जानकारी के लिए बता दें कि घर में पड़ी खाली प्लास्टिक बोतल को अच्छी तरह साफ कर लें. इसे तीन रंगों के पेपर से सजाएं और बीच में अशोक चक्र बनाएं. ऊपर से बोतल को काटकर इसे पेन स्टैंड की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है.
आइसक्रीम स्टिक से बनाएं तिरंगा फ्रेम
बता दें कि 15 अगस्त के दिन आप अपने घर को सजाना चाहते हैं तो आप पुरानी आइसक्रीम स्टिक को फेंकने के बजाय उनसे छोटा फोटो फ्रेम तैयार करें. स्टिक को केसरिया, सफेद और हरे रंग से सजाएं और बीच में नीले रंग का अशोक चक्र लगाएं. इसमें बच्चों की फोटो भी लगाई जा सकती है.
यह भी पढ़ें: 15 अगस्त और हरियाली तीज एक साथ, घर सजाने के ये DIY आइडिया होंगे खास, दिखेगा तिरंगा और हरियाली का खूबसूरत कॉम्बिनेशन
पुराने कार्डबोर्ड से बनाएं तिरंगा वॉल हैंगिंग
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अगर आपके घर में कोई खरााब पुराने डिब्बे का कार्डबोर्ड है तो आप उसका इस्तेमाल कर सकते हैं. साथ ही उसे तिरंगे के आकार में काट लें. रंगीन कागज चिपकाकर इसे सजाएं. नीचे पुराने ऊन या रिबन की लड़ियां लगाकर खूबसूरत वॉल हैंगिंग तैयार हो जाएगी.
बच्चों को ऐसे समझाएं Recycling
DIY बनाते समय बच्चों को बताएं कि हर पुरानी चीज कूड़ा नहीं होती है. थोड़ी रचनात्मकता से बोतल, कार्डबोर्ड और स्टिक जैसी चीजों को दोबाारा इस्तेमाल किया जा सकता है. इससे 15 अगस्त का जश्न भी खास बनेगा और बच्चों को पर्यावरण बचाने का छोटा लेकिन जरूरी सबक भी मिलेगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं