विज्ञापन
This Article is From Nov 05, 2017

कॉफी पीने से टल सकता है किडनी रोगियों को मौत का खतरा, जानिए कैसे करें इस्तेमाल

जो लोग सबसे ज्यादा कॉफी पीते हैं, उनके मरने का खतरा 24 फीसदी कम हो जाता है, जबकि कम मात्रा में कॉफी पीनेवालों की भी मौत का खतरा 12 फीसदी तक टल जाता है.

कॉफी पीने से टल सकता है किडनी रोगियों को मौत का खतरा, जानिए कैसे करें इस्तेमाल
  • जो लोग ज्यादा कॉफी पीते हैं, उनके मरने का खतरा 24 फीसदी कम हो जाता है.
  • कम मात्रा में कॉफी पीनेवालों की भी मौत का खतरा 12 फीसदी तक टल जाता है.
  • शोधदल ने सीकेडी पीड़ित 2328 मरीजों का अध्ययन कर यह निष्कर्ष निकाला है.
क्या आप लंबे समय तक जीना चाहते हैं? तो अपने कॉफी के कप को भर लें. एक अध्ययन के मुताबिक कैफीन के इस्तेमाल से क्रोनिक किडनी की बीमारी (सीकेडी) के मरीजों का भी जीवनकाल बढ़ सकता है. इस अध्ययन के निष्कर्षो में बताया गया कि कैफीन और मृत्यों के कारणों के बीच एक संबंध है. जो लोग सबसे ज्यादा कॉफी पीते हैं, उनके मरने का खतरा 24 फीसदी कम हो जाता है, जबकि कम मात्रा में कॉफी पीनेवालों की भी मौत का खतरा 12 फीसदी तक टल जाता है.

पोर्टुगल के सेंट्रो हॉस्पीटलर लिस्बोआ नोर्टे के मिगुअलल बिगोट्टे विइरा ने कहा कि इस अध्ययन के निष्कर्षो से पता चलता है कि सीकेडी के मरीजों के ज्यादा कॉफी पीने से उनकी मौत का खतरा कम हो सकता है. यह एक आसान क्लिनिकली प्रमाणित और सस्ता विकल्प हो सकता है. विइरा कहते हैं कि इसकी अभी रैंडमाइज्ड क्लिनिकल ट्रायल में पुष्टि की जानी चाहिए.

यह भी पढ़ें: गर्म पानी पीने के हैं कई फायदे, क्‍या आपको है पता?

शोधदल ने सीकेडी पीड़ित 2328 मरीजों का अध्ययन कर यह निष्कर्ष निकाला है. इस न्यू ऑरलैंस में चल रहे एएसएन किडनी सप्ताह में प्रदर्शित किया जाएगा. 

विइरा ने जोर देकर कहा कि इसके अलावा, यह अवलोकन अध्ययन यह साबित नहीं कर सकता कि कैफीन सीकेडी के मरीजों में मृत्यु के जोखिम को कम करता है, लेकिन केवल इस तरह के सुरक्षात्मक प्रभाव की संभावना का सुझाव देता है. 

अमेरिकन केमिकल सोसायटी में रिपोर्ट में बताया गया है कि कॉफी पीने से मधुमेह का जोखिम कम हो सकता है.

लाइफस्टाइल की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Disease Patients, Coffee
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com