प्रतीकात्मक तस्वीर
कोलकाता:
इंडिगो की फ्लाइट से कोलकाता से दिल्ली आ रहीं एक महिला यात्री ने अपने सहयात्री पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। आज सुबह की इस घटना में महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया और आरोपी सहयात्री को अरेस्ट कर लिया गया है।
जिस समय यह वाकया हुआ, लोग प्लेन में चढ़ ही रहे थे और इसी बीच महिला (जो कि पहले से बैठी थीं) ने चिल्लाना शुरू कर दिया। महिला ने कहा कि उसके बगल में बैठा आदमी उन्हें छेड़ रहा है। इसके बाद दोनों यात्रियों (महिला व आरोपी) को प्लेन से उतार लिया गया और प्लेन तयशुदा समय पर उडा़न भर गया।
महिला और उनके सहयात्री पुरुष को एयरपोर्ट के पुलिस स्टेशन पर ले जाया गया, जहां पुरुष को गिरफ्तार कर लिया गया। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों ही लोग नई दिल्ली के रहने वाले हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
इंडिगो, फ्लाइट में बदसलूकी, IndiGo, Molestation On Indigo Flight, कोलकाता एयरपोर्ट, दिल्ली, Delhi, Kolkata