विज्ञापन
This Article is From May 13, 2016

भैंस की चोरी के शक में 23 वर्षीय छात्र को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला, तृणमूल नेता गिरफ्तार

भैंस की चोरी के शक में 23 वर्षीय छात्र को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला, तृणमूल नेता गिरफ्तार
ग्रामीणों ने कौशिक पर उनकी भैंस चुराने का आरोप लगाया था।
कोलकाता: कोलकाता के नजदीक डायमंड हार्बर में 23 साल के एक छात्र को मौत के घाट उतारने वाली भीड़ का कथित तौर पर नेतृत्व करने के आरोप में तृणमूल कांग्रेस के नेता तापस मलिक को गिरफ्तार किया गया है। ग्रामीणों को इस छात्र पर भैंस चुराने का शक था।

अजनबी कौशिक को देखकर भीड़ ने उसे चोर समझ लिया
भैंस चुराने के शक में छात्र कौशिक पुरकायस्थ की ग्रामीणों ने मंगलवार को इस कदर पिटाई की थी कि उसकी मौत हो गई थी। पुलिस के अनुसार, कौशिक आईटीआई का छात्र था और अपने रिश्‍तेदारों के पास हरिनदांगा गांव गया था लेकिन भैंस चोरी होने के कारण आंदोलित ग्रामीणों ने इस अजनबी को देखा और चोर समझ लिया।

पिटाई में बुरी तरह घायल हो गया था
जब इस युवा की मां और आंटी की घटना की जानकारी मिली तो वे उसे बचाने के लिए पहुंचे लेकिन ग्रामीणों ने उसे नहीं जाने दिया। हालांकि पिटाई के चलते कौशिक बुरी तरह घायल हो गया था और उसे तुरंत मेडिकल मदद की जरूरत थी। आखिरकार कौशिक के परिवार और रिश्तेदारों को यह वादा करने को मजबूर किया गया था कि वे भैंस की कीमत की राशि, 60 हजार रुपये का भुगतान करेंगे। कौशिक को डायमंड हार्बर डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल  पहुंचाया गया। बाद में उसे कोलकाता के एसएसकेएम हॉस्पिटल भेजा गया, जहां शुक्रवार सुबह उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में 10 लोगों को नामजद किया है और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय नेता का नाम भी एफआईआर में शामिल है। 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
कोलकाता, 23 वर्षीय छात्र, भीड़, तृणमूल नेता, तापस मलिक, भैंस चुराने का शक, Trinamool Leader, 23-year-old Student, Tapas Mullick, Kaushik Purakayastha, Stole A Buffalo, Kolkata
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com