विज्ञापन
This Article is From Jul 17, 2020

BJP MP अर्जुन सिंह का एनकाउंटर करना चाहती है पुलिस - कैलाश विजयवर्गीय ने ममता बनर्जी पर लगाए गंभीर आरोप

कैलाश विजयवर्गीय ने शुक्रवार को एक ट्वीट कर आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल पुलिस अर्जुन सिंह और उनके विधायक बेटे का एनकाउंटर करना चाहती है.

BJP MP अर्जुन सिंह का एनकाउंटर करना चाहती है पुलिस - कैलाश विजयवर्गीय ने ममता बनर्जी पर लगाए गंभीर आरोप
बीजेपी सांसद अर्जुन सिंह को लेकर ममता पर कैलाश विजयवर्गीय का वार. (फाइल फोटो)
  • कैलाश विजयवर्गीय का ममता पर आरोप
  • बीजेपी MP अर्जुन सिंह के एनकाउंटर की जताई आशंका
  • ममता को परिणाम भुगतने की दी चेतावनी

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने पश्चिम बंगाल के बैरकपुर से सांसद अर्जुन सिंह को लेकर ममता बनर्जी की सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. कैलाश विजयवर्गीय ने शुक्रवार को एक ट्वीट कर आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल पुलिस अर्जुन सिंह और उनके विधायक बेटे का एनकाउंटर करना चाहती है. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'पश्चिम बंगाल के बैरकपुर से भाजपा सांसद श्री अर्जुन सिंह जी के घर को आज फिर पुलिस ने घेर लिया! आशंका है कि पुलिस उनका और उनके विधायक पुत्र पवन सिंहजी का एनकाउंटर करना चाहती है. ममताजी यदि पुलिस ने ऐसी कोई कोशिश भी की तो इसके परिणाम गंभीर होंगे.'

उधर, अर्जुन सिंह ने भी ममता बनर्जी सरकार पर अपने परिवार का एनकाउंटर की कोशिश करने का आरोप लगाया है. उन्होंने एक ट्वीट कर लिखा कि 'तिलमिलाई दीदी! मैं अभी नदिया जिले में बीजेपी कार्यकर्ता की शोक सभा में आया हूं, पता चला है कि मेरे घर पर फिर पुलिस पहुंची है. पुलिस किसी तरह से मेरा, भाटपाड़ा से विधायक मेरे पुत्र व अन्य परिजनों का एनकाउंटर करने के फिराक में है. दीदी, सत्ता जाने के डर से और कितना नीचे गिरेंगी?'

बता दें कि अभी 10 दिनों पहले ही बीजेपी सांसद अर्जुन सिंह ने तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों पर अपनी गाड़ी पर हमला करने का आरोप लगाया था. 5 जुलाई को वो हालीशहर किसी बैठक में गए थे, जिस दौरान उनकी कार पर हमला कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया गया था. इसके लिए उन्होंने टीएमसी के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी ठहराया था लेकिन सत्तारूढ़ पार्टी ने इन आरोपों को खारिज कर दिया था.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kailash Vijavargiya, BJP MP Arjun Singh, Mamata Banerjee
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com