विज्ञापन

विदेश के घरों में छत पर टंकियां क्‍यों नहीं होती हैं, कहां पानी स्‍टोर करके रखते हैं?

Do You Know: भारत में लगभग हर घर या इमारत की छत पर पानी की टंकी दिखाई देती है. लेकिन अगर आप अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया या यूरोप के कई देशों की तस्वीरें देखें, तो वहां घरों की छतों पर ऐसी टंकियां शायद ही नजर आएं.

विदेश के घरों में छत पर टंकियां क्‍यों नहीं होती हैं, कहां पानी स्‍टोर करके रखते हैं?

Do You Know: भारत में लगभग हर घर या इमारत की छत पर पानी की टंकी दिखाई देती है. लेकिन अगर आप अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया या यूरोप के कई देशों की तस्वीरें देखें, तो वहां घरों की छतों पर ऐसी टंकियां शायद ही नजर आएं. ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर वहां पानी की कैसे स्‍टोर किया जाता है. 

भारत में छत पर टंकी क्यों जरूरी है

भारत के कई शहरों और कस्बों में पानी की सप्लाई 24 घंटे नहीं होती. कई जगह दिन में केवल कुछ घंटों के लिए ही पानी आता है. इसलिए लोग पानी को स्टोर करने के लिए पहले भूमिगत टैंक या सीधे छत की टंकी में भर लेते हैं. 

ट्रक के पीछे क्‍यों लिखा होता है, Horn OK Please

विदेशों में कैसे पहुंचता है पानी

अमेरिका, कनाडा और यूरोप के अधिकांश देशों में मजबूत और आधुनिक जल वितरण प्रणाली मौजूद है. वहां पानी भूमिगत पाइपलाइन नेटवर्क के जरिए लगातार सप्लाई किया जाता है. इन पाइपों में पर्याप्त दबाव (Water Pressure) होता है, जिससे पानी सीधे घरों और कई मंजिल ऊंची इमारतों तक पहुंच जाता है. इसलिए अलग से छत पर पानी जमा करने की जरूरत नहीं पड़ती.   

क्या वहां पानी स्टोर नहीं किया जाता

ऐसा नहीं है. कई विदेशी शहरों में बड़े वॉटर टावर्स (Water Towers) होते हैं, जो पूरे इलाके या मोहल्ले के लिए पानी स्टोर करते हैं. ये टावर पानी का दबाव बनाए रखने और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त पानी उपलब्ध कराने में मदद करते हैं. फर्क सिर्फ इतना है कि वहां हर घर की छत पर अलग-अलग टंकी नहीं होती. 

क्या पुराने घर-हवेली सच में भूतिया होते हैं? पुरानी इमारतों से भूतिया आवाजें कैसे आती हैं

ठंडा मौसम भी है एक कारण

अमेरिका और कनाडा जैसे देशों में सर्दियों के दौरान तापमान शून्य से काफी नीचे चला जाता है. यदि पानी खुली छत पर रखी टंकियों में जमा किया जाए तो वह जम सकता है, जिससे पाइपलाइन और टंकियों को नुकसान पहुंच सकता है. इसलिए वहां भूमिगत और संरक्षित जल प्रणालियों को प्राथमिकता दी जाती है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Water Tanks In Foreign Countries, Water Tanks Facts, Pani Ki Tanki, Pani Ki Tanki Facts, Do You Know
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com