विज्ञापन

वो शख्‍स, जिसने चांद को बेचना शुरू कर दिया, कहा- ये मेरी प्रॉपर्टी है, लोग धड़ाधड़ खरीदने लगे...

Moon Man Story: धरती से चांद इतना खूबसूरत दिखता है कि भला कौन नहीं चाहेगा कि उसके नाम पर चांद का एक टुकड़ा हो. पर, क्या कोई इंसान चांद का मालिक बन सकता है?

वो शख्‍स, जिसने चांद को बेचना शुरू कर दिया, कहा- ये मेरी प्रॉपर्टी है, लोग धड़ाधड़ खरीदने लगे...

Moon Man Story: धरती से चांद इतना खूबसूरत दिखता है कि भला कौन नहीं चाहेगा कि उसके नाम पर चांद का एक टुकड़ा हो. पर, क्या कोई इंसान चांद का मालिक बन सकता है? सुनने में यह मजाक जैसा लगता है, लेकिन एक व्यक्ति ने ऐसा कर दिखाया है. उसने दावा किया कि चांद उसकी संपत्ति है. इतना ही नहीं, उसने चांद पर जमीन बेचनी भी शुरू कर दी और दुनिया भर के हजारों लोगों ने प्लॉट खरीद भी लिए. 

Moon Man बनने की कहानी 

एक ऐसा शख्‍स है, जिसे Moon Man कहा जाता है. इनका नाम है डेनिस होप (Dennis Hope). डेनिस अमेरिका में रहते हैं और चांद के टुकड़े बेचते हैं. 

कैसे शुरू किया अजीब बिजनेस

बात साल 1980 की है. जब डेनिस होप आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे. तभी उन्होंने अंतरिक्ष से जुड़े कानूनों के बारे में पढ़ना शुरू किया. उन्हें पता चला कि 1967 की Outer Space Treaty के अनुसार कोई भी देश चांद या दूसरे ग्रहों पर अपना मालिकाना हक नहीं जता सकता है. डेनिस होप ने इसी बात का फायदा उठाया. उन्होंने खुद को चांद का मालिक घोषित कर दिया. 

Do you know: गाड़ी पर लाल रंग की नंबर प्‍लेट लगी हो तो इसका क्‍या मतलब है?

moon man


Photo Credit: Pic Credit- lunarembassy

इसके बाद डेनिस होप ने Lunar Embassy नाम से कंपनी शुरू की और चांद पर जमीन बेचने लगे. लोग वेबसाइट पर जाकर एक एकड़, दो एकड़ या उससे ज्यादा जमीन खरीद सकते थे. खरीदने वालों को एक सर्टिफिकेट भी दिया जाता था, जिसमें लिखा होता था कि चांद का यह हिस्सा अब उनका है. धीरे-धीरे यह खबर पूरी दुनिया में फैल गई और हजारों लोगों ने चांद पर जमीन खरीद ली. 

क्या यह कानूनी सही है 

चांद पर जमीन खरीदने का कोई कानूनी अधिकार किसी व्यक्ति के पास नहीं है. डेनिस होप का दावा अंतरराष्ट्रीय कानून में मान्य नहीं माना जाता. यानी लोगों को जो सर्टिफिकेट मिला, वह कानूनी प्रॉपर्टी पेपर नहीं है. 

आज भी बिक रही है चांद की जमीन

इंटरनेट पर आज कई वेबसाइट्स चांद और दूसरे ग्रहों पर जमीन बेचने का दावा करती हैं. हालांकि वैज्ञानिक और कानूनी विशेषज्ञ इसे सिर्फ मनोरंजन या प्रतीकात्मक खरीद मानते हैं. 

 Do You Know: जलेबी को इंग्‍ल‍िश में क्‍या बोलते हैं? सुनकर चकरा जाएगा दिमाग

लेखक के बारे में
img
Arti Mishra
Freelancer
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Moon Man, Moon Man Dennis Hope, Dennis Hope, Who Is Dennis Hope
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com