India vs Netherlands Women LIVE Score, ICC Women's T20 World Cup 2026 Match Updates: महिला वनडे वर्ल्ड कप में नीदरलैंड्स के खिलाफ टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी कर रही भारतीय टीम को स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की जोड़ी ने तूफानी शुरुआत दिलाई. दोनों के बीच पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी हुई. इस दौरान शेफाली ने अपने महिला टी20 वर्ल्ड कप का पहला अर्द्धशतक लगाया, लेकिन इसके बाद वो पवेलियन लौट गई. जबकि मंधाना ने 36 गेंदों में फिफ्टी ठोकी है और वो क्रीज पर मौजूद हैं. बता दें, दोनों ही टीमें इस मुकाबले में एक-एक बदलाव के साथ उतरी हैं. पिछले मैच में पाकिस्तान को हराने के बाद भारत की कोशिश इस मैच में नीदरलैंड्स को बड़े अंतर से हराकर अपना नेट रन रेट बेहतर करने की होगी. (LIVE SCORECARD)
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारत: शैफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, यस्तिका भाटिया, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, श्रेयंका पाटिल, श्री चरणी, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा
नीदरलैंड्स: हीथर सीगर्स, फेबे मोलकेनबोअर, बैबेट डी लीडे (विकेटकीपर/कप्तान), स्टेरे कालिस, रॉबिन रिज्के, फ्रेडरिक ओवरडिज्क, आइरिस ज़्विलिंग, मर्थे वैन डेन राड, कैरोलिन डी लैंग, सिल्वर सीगर्स, इसाबेल वोनिंग
IND W vs NED W Live score: 4,4,4,4...मंधान ने लगाया टॉप गियर
स्मृति मंधाना तेजी में दिख रही है. पिछले ओवर में उन्होंने चार चौके लगाए हैं, लगातार. सिल्वर सिएगर्स के ओवर से 18 रन आए हैं. भारत का स्कोर 150 पार हुआ. अब आखिरी के 5 ओवर बाकी हैं और भारत की कोशिश 200 का स्कोर पार करने की होगी.
15.0 ओवर: भारत 155/1
INDW vs NEDW Live score: भारत की नजर 200 के स्कोर पर
भारत की नजर यहां पर 200 के स्कोर पर होगी. जेमिमा और स्मृति पर जिम्मेदारी है. आखिरी ओवर से 10 रन आए हैं. फैंस बहुत संख्या में नहीं आए हैं. लेकिन स्टैंड का एक हिस्सा भरा हुआ जरूर है. फैंस की अटैंडेंस कम नहीं है. मंधाना आज जिस अंदाज में खेल रही हैं, वह शतक लगा सकती हैं.
14.0 ओवर: भारत 137/1
INDW vs NEDW Live score: स्मृति मंधाना का मेगा रिकॉर्ड
लगातार दूसरा अर्द्धशतक लगाकर स्मृति मंधाना ने हरमनप्रीत कौर और मिताली राज का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. यह महिला टी20 वर्ल्ड कप में इस खिलाड़ी के बल्ले से आईं छठी 50+ की पारी है. हरमनप्रीत कौर और मिताली राज ने पांच-पांच बार ऐसा किया है. कुल मिलाकर, इस फ़ॉर्मेट में यह उनका 36वां 50-प्लस स्कोर है, इसके बाद बेथ मूनी का 30-प्लस स्कोर है.
INDW vs NEDW Live score: मंधाना का अर्द्धशतक
स्मृति मंधाना ने लगातार दूसरा अर्द्धशतक लगाया है. इस बार 36 गेंदों में फिफ्टी आई है. पाकिस्तान के खिलाफ भी उन्होंने निर्णायक पारी खेली थी. आज फिर वह तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी कर रही हैं. पिछले ओवर से 6 रन आए हैं. अभी दूसरे छोर पर जेमिमा हैं. भारत की कोशिश यहां पर रन रेट को नीचे नहीं आने देने की होगी.
13.0 ओवर: भारत 127/1
INDW vs NEDW Live score: भारत को पहला झटका
भारत को यहां पर पहला झटका लगा है. शेफाली वर्मा को जाना होगा. रूम बनाकर सामने की ओर मारने का प्रयास था. लेकिन शॉट में टाइमिंग नहीं थी और लॉन्ग ऑन पर लपकी गईं. शेफाली के पास इस गेंद पर शॉट खेलने के लिए काफी समय था. वह खुद से निराश होंगी. हालांकि, वह अपना काम कर चुकी हैं. शेफाली ने 38 गेंदों में 10 चौकों की मदद से 55 रनों की पारी खेली है.
11.4 ओवर: भारत 115/1
INDW vs NEDW Live score: मंधाना पचासे के करीब
शेफाली वर्मा अपना अर्द्धशतक लगा चुकी हैं और स्मृति मंधाना अपनी फिफ्टी के करीब हैं. पिछले ओवर की आखिरी गेंद पर शेफाली ने चौका लगाया है. इस ओवर से 8 रन आए हैं. भारतीय टीम की नजर यहां से 200 का स्कोर हासिल करने पर होगी.
11.0 ओवर: भारत 104/0
INDW vs NEDW Live score: शेफाली वर्मा का अर्द्धशतक
शेफाली वर्मा ने महिला टी20 वर्ल्ड कप का अपना पहला अर्द्धशतक जड़ा है. 34 गेंदों में यह फिफ्टी आई है. शेफाली ने 16 पारियों में पहला अर्द्धशतक लगाया है. इससे पहले उनका महिला टी20 वर्ल्ड कप में सर्वोच्च स्कोर 46 रन था.
10.1 ओवर: भारत 97/0
INDW vs NEDW Live score: 10 ओवर में बनाए 96
लेडी सहवाग शेफाली वर्मा आज दिखा रही हैं कि भारतीय टीम उन पर इतना भरोसा क्यों करती है. मंधाना और शेफाली ने बड़े स्कोर का बेस तैयार कर दिया है. नीदरलैंड्स को अभी भी पहले विकेट की तलाश है. विकेट बल्लेबाजी के लिए काफी अच्छी है और दोनों ही बल्लेबाजों ने इसका फायदा उठाया है.
10.0 ओवर: भारत 96/0
INDW vs NEDW Live score: भारत 100 के करीब
भारत का स्कोर 100 के करीब है. अगर टीम इंडिया ऐसे ही खेलते रही तो वो आसानी से 200 का स्कोर पार कर जाएगी. पिछले ओवर से 13 रन आए हैं. बीते तीन ओवरों में भारत ने 26 रन बटोरे हैं. भारत का नेट रन रेट 10 के करीब बना हुआ है. दोनों ही भारतीय बल्लेबाज अपने-अपने अर्द्धशतक की ओर बढ़ रहे हैं. देखना दिलचस्प होगा कि क्या शतरीय साझेदारी होती है.
9.0 ओवर: भारत 85/0
INDW vs NEDW Live score: पावरप्ले पूरा
पावरप्ले पूरा हुआ और भारतीय टीम ने 59 रन बटोरे हैं. पिछले ओवर में उन्होंने 11 रन बटोरे हैं. यह भारत का पावरप्ले का वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा स्कोर है. शेफाली और मंधाना, दोनों ही क्रीज पर जम सी चुकी हैं और धीरे-धीरे अपने अर्द्धशतक की ओर बढ़ रही हैं.
6.0 ओवर: भारत 59/0
INDW vs NEDW Live score: 50 के करीब भारत का स्कोर
भारत का स्कोर 50 के करीब है. मंधाना ने दो चौके लगाए हैं पिछले ओवर में. ओवर की पहली ही गेंद पर मंधाना ने चौका लगाया था, जबकि ओवर की तीसरी गेंद पर फिर बाउंड्री लगाई. भारत का रन रेट 10 के करीब है. दोनों ही बल्लेबाज आज रन बना रहे हैं. भारत और हॉलैंड पहली बार भिड़ रहे हैं. पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी हैं और मौसम भी. पिछले ओवर से 10 रन आए हैं.
5.0 ओवर: भारत 48/0
INDW vs NEDW Live score: चौंकों में डील कर रहीं शेफाली
एक छोर से मंधाना है तो दूसरे छोर से शेफाली और दोनों ही बल्लेबाज चौकों में डील कर रहे हैं. पिछले ओवर में शेफाली ने तीन चौके लगाए हैं. पिछले ओवर से 12 रन आए हैं. पावरप्ले के अब दो ओवर बाकी हैं और टीम इंडिया की कोशिश इसमें 60 से अधिक रन बटोरने की होगी.
4.0 ओवर: भारत 38/0
INDW vs NEDW Live score: भारत की तूफानी शुरुआत
शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने शुरुआती ओवरों से ही तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी शुरु की है. पहले ओवर में शेफाली ने पांचवीं गेंद पर चौका जड़ा तो मंधाना ने दूसरे ओवर में तीन बाउंड्री लगाई. दो ओवर में भारत ने 23 रन बटोरे, जिसमें दूसरे ओवर से 14 रन आए हैं. दोनों की कोशिश पावरप्ले के अंदर तेजी से रन बटोरते हुए, मैच का रूख तय करने की होगी.
2.0 ओवर: भारत 23/0
India vs Netherlands Women LIVE Updates: नीदरलैंड्स ने जीता टॉस
भारत के खिलाफ नीदरलैंड्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. भारतीय महिला टीम पहले बल्लेबाजी करेगी. टॉस के दौरान कप्तान हरमनप्रीत कौर ने बताया है कि वह एक एक बदलाव के साथ उतरी हैं. अंरूधती को आज आराम दिया गया है, जबकि नंदनी शर्मा की वापसी हुई है. वहीं नीदरलैंड्स ने भी एक बदलाव किया है.
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारत: शैफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, यस्तिका भाटिया, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, श्रेयंका पाटिल, श्री चरणी, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा
नीदरलैंड्स: हीथर सीगर्स, फेबे मोलकेनबोअर, बैबेट डी लीडे (विकेटकीपर/कप्तान), स्टेरे कालिस, रॉबिन रिज्के, फ्रेडरिक ओवरडिज्क, आइरिस ज़्विलिंग, मर्थे वैन डेन राड, कैरोलिन डी लैंग, सिल्वर सीगर्स, इसाबेल वोनिंग