विज्ञापन
This Article is From Aug 29, 2023

चांद पर मून वॉक कर रहा था शख्स, तभी पीछे से गुजरा ऑटो, यह हैरतअंगेज VIDEO देख उड़ जाएंगे होश

बॉलीवुड के बहुत से सितारों ने चंद्रयान-3 के सफल होने पर खुशी व्यक्त की. इसी बीच एक हैरतंगेज वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक शख्स चांद पर चलता दिख रहा है.

चांद पर मून वॉक कर रहा था शख्स, तभी पीछे से गुजरा ऑटो, यह हैरतअंगेज VIDEO देख उड़ जाएंगे होश
चांद पर चल रहे शख्स का वीडियो वायरल!
नई दिल्ली:

चंद्रयान-3 मिशन के लैंडर विक्रम ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग कर भारत में इतिहास रच दिया है, जिसके बाद देश के लोग इस कामयाबी पर खुशी व्यक्त कर रहे हैं. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के चंद्रयान-3 मिशन का लैंडर मॉड्यूल कुछ दिनों पहले सफलता पूर्वक चंद्रमा की सतह पर उतर गया. बॉलीवुड के बहुत से सितारों ने भी चंद्रयान-3 के सफल होने पर खुशी व्यक्त की. इसी बीच एक हैरतंगेज वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक शख्स चांद पर चलता दिख रहा है.

क्या हुआ! हैरान रह गए? अगर आपको ये बात सच लग रही है तो बता कि ऐसा कुछ नहीं है. दरअसल, ये वीडियो एक इंडियन एक्टर का है, जो बैंगलोर की सड़कों पर स्पेससूट पहनकर चल रहे हैं. इस एक्टर का नाम पूर्णचंद्र मैसूर बताया जा रहा है. पूर्णचंद्र मैसूर बैंगलोर की सड़कों के गड्ढों पर ऐसे चल रहे हैं, मानो वह चांद पर चल रहे हों. चार साल पुराना यह वीडियो एक बार फिर वायरल हो रहा है. वीडियो को अलग-अलग चैनल से शेयर किया जा रहा है, जिस पर लोग ताबड़तोड़ रिएक्शन दे रहे हैं. 

एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, 'इन से ज्यादा क्रिएटिव तो प्रशासन है, जो चांद जैसे रोड धरती पर बना रहा है'. तो एक अन्य ने लिखा है, 'मुझे ऑटो नहीं दिखता तो समझ नहीं आता कि ये धरती का है या चांद का'. एक और लिखते हैं, 'मुझे लगा ऑटो वाला पहले पहुंच गया'. इस तरह के ढेरों मजेदार प्रतिक्रियाएं इस वीडियो पर देखने को मिल रही है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Man Walking On Moon, Man Walks On The Moon Video, Man Walks On The Moon Viral Video, Man Doing Moonwalk On The Moon, Moon Viral Video, Spacewalk Video, Poornachandra Mysor, Poornachandra Mysore Moon Walk, Poornachandra Mysore Viral Video, चांद पर शख्स ने किया वॉक, चांद पर शख्स का वायरल वीडियो, Chandrayaan 3, Lander Vikram Real Video On The Moon, Real Footage Of Moon, Real Video Of Man Walking On Moon, Funny Video, Funny Video Of Man Walk
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com