बारिश के बाद अक्सर मिट्टी से एक अलग तरह की भीनी-भीनी खुशबू आती है, जो कि हर किसी को पसंद होती है. क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर किस कारण से बारिश के बाद मिट्टी से ये खुशबू आती है. इस खुशबू के पीछे एक दिलचस्प साइंस है. इस भीनी-भीनी खुशबू को पेट्रिकोर (Petrichor) कहा जाता है. साल 1964 में ऑस्ट्रेलियाई वैज्ञानिकों ने इस खुशबू के लिए Petrichor शब्द का इस्लेमाल किया था. अक्सर लंबे समय तक सूखी रही जमीन पर जब बारिश की पहली बूंदें गिरती है, तो ये खुशबू आती है. मिट्टी से आनेवाली इस खुशबू के पीछे कई प्राकृतिक कारण जुड़े होते हैं. जो कि इस प्रकार हैं.
क्यों आती है मिट्टी से खुशबू
कहा जाता है कि मिट्टी में रहने वाला स्ट्रेप्टोमाइसीज (Streptomyces) नाम का बैक्टीरिया इस खुशबू का कारण होता है. स्ट्रेप्टोमाइसीज एक कंपाउंड बनाता है, जिसे जियोस्मिन (Geosmin) नाम दिया गया है. बारिश के दौरान पानी की बूंदें जमीन पर गिरती हैं और जियोस्मिन कंपाउंड हवा में फैल जाता है. जो कि खुशबू का एहसास देते हैं. इसके अलावा ये भी कहा जाता है कि गर्म मौसम में कई पौधे अपनी सतह पर प्राकृतिक तेल छोड़ते हैं. बारिश होने पर ये हवा में फैल जाते हैं और मिट्टी में एक किस्म की महक पैदा करते हैं. आमतौर पर ये महक पहली बारिश के दौरान ही आती है.
सेहत को क्या पहुंचती है नुकसान
मिट्टी से आनेवाली भीनी-भीनी खुशबू पूरी तरह प्राकृतिक होती है. ऐसे में इससे सेहत को कई नुकसान नहीं पहुंचता है. इसलिए जिन लोगों को ऐसा लगता है कि ये खुशबू सेहत के लिए नुकसानदायक है, उनकी ये सोच एकदम गलत है.
ये भी पढ़ें- जेवर एयरपोर्ट पर कैसे खोल सकते हैं दुकान? हर महीने होगी तगड़ी कमाई
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं