Internal Nomenclature Committee : क्या आपने कभी सोचा है कि भारतीय नौसेना के विशालकाय युद्धपोतों को उनके नाम कैसे मिलते हैं? क्यों कुछ जहाजों के नाम शहरों पर होते हैं, तो कुछ के खूंखार जानवरों या पौराणिक अस्त्रों पर? अगर आप डिफेंस एस्पिरेंट हैं या सिर्फ नौसेना के प्रति जिज्ञासु हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है. इसमें हम आपको इंडियन युद्धपोतों का नाम कैसे रखा जाता इसकी पूरी प्रोसेस समाझाने जा रहे हैं, जो आपके बहुत काम आएगा. सबसे पहले शुरूआत करते हैं आईएनएस का मतलब क्या होता है-
INS का क्या है अर्थ?
भारतीय नौसेना के हर जहाज के नाम के आगे INS जुड़ा होता है, जिसका अर्थ है 'Indian Naval Ship'. यह केवल एक संक्षिप्त नाम नहीं है, बल्कि यह उस संप्रभुता और गर्व का प्रतीक है जिसे वह जहाज अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में भारत की ओर से प्रदर्शित करता है.
नाम कौन चुनता है?नौसेना के जहाजों का नामकरण किसी व्यक्ति विशेष की पसंद नहीं, बल्कि एक व्यवस्थित प्रक्रिया है. इसके लिए रक्षा मंत्रालय में एक Internal Nomenclature Committee (INC) होती है. अध्यक्षताइस कमेटी का नेतृत्व Assistant Chief of Naval Staff करते हैं.
सदस्यइसमें रक्षा मंत्रालय के ऐतिहासिक विभाग, मानव संसाधन विकास मंत्रालय (अब शिक्षा मंत्रालय) के पुरातत्व विभाग और भूतल परिवहन मंत्रालय के प्रतिनिधि शामिल होते हैं.
अंतिम मुहरकमेटी की सिफारिशों को नौसेना प्रमुख (Navy Chief) द्वारा अप्रूव किया जाता है. युद्धपोतों के नाम, उनके क्रेस्ट (Crest) और मोटो (Motto) को भारत के राष्ट्रपति की अंतिम मंजूरी भी मिलती है.
क्लास के अनुसार नामकरण की परंपराभारतीय नौसेना में एक सख्त नीति का पालन किया जाता है ताकि जहाजों की श्रेणी (Class) उनके नाम से ही पहचानी जा सके:
डिस्ट्रॉयर (Destroyers)इन्हें अक्सर बड़े और ऐतिहासिक शहरों के नाम दिए जाते हैं. उदाहरण: INS Delhi, INS Mumbai, INS Kochi.
फ्रिगेट्स - Frigatesयहां विविधता दिखती है. 'तलवार क्लास' के जहाज हथियारों पर आधारित हैं (जैसे INS Talwar, INS Trishul), जबकि 'नीलगिरी क्लास' के नाम पहाड़ों पर रखे गए हैं.
कॉर्वेट्स - Corvettesये छोटे लेकिन घातक होते हैं. इनके नाम मानवीय गुणों या अस्त्रों पर होते हैं. जैसे INS Veer, INS Abhay (निर्भीक) या INS Khukri (एक पारंपरिक हथियार).
लैंडिंग क्राफ्ट - Landing Craftतट पर सेना उतारने वाले इन जहाजों को अक्सर जानवरों के नाम दिए जाते हैं, जैसे INS Cheetah.
पनडुब्बियां - Submarines'किलो क्लास' की पनडुब्बियों के नाम 'सिंधु' से शुरू होते हैं (जैसे INS Sindhughosh), जबकि 'शिशुमार क्लास' के नाम 'Sh' अक्षर से शुरू होते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं