विज्ञापन
This Article is From Oct 04, 2025

PoK में कुल कितने हिंदू रहते हैं? जानें कितनी है मुस्लिम आबादी

PoK Hindu Population: पीओके में एक बार फिर पाकिस्तान के खिलाफ गुस्सा है, यहां हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं और मामला अब यूएन तक पहुंच चुका है.

PoK में कुल कितने हिंदू रहते हैं? जानें कितनी है मुस्लिम आबादी
पीओके में एक बार फिर बवाल

पाक अधिकृत कश्मीर में प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहे हैं, जिससे पाकिस्तान सरकार की टेंशन लगातार बढ़ गई है. पीओके के राजनीतिक दलों ने पाकिस्तानी सेना के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. अब तक हिंसक प्रदर्शनों में 12 लोगों की मौत हो चुकी है और बवाल लगातार बढ़ रहा है. संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद से भी इस मामले में दखल देने की अपील की गई है. इसी बीच लोगों में पीओके को लेकर एक बार फिर से दिलचस्पी बढ़ गई है. ऐसे में आज हम आपको बता रहे हैं कि पाक अधिकृत कश्मीर यानी पीओके में कुल हिंदू आबादी कितनी है और यहां कितने मुस्लिम रहते हैं. 

कितनी है हिंदू आबादी?

भारत हमेशा से पीओके को अपना हिस्सा मानता है और फिलहाल ये पाकिस्तान के कब्जे में है. इस पूरे इलाके की आबादी करीब 45 लाख है. जिसमें मुस्लिम आबादी सबसे ज्यादा है. यहां पाकिस्तानी सेना की तरफ से लगाए गए कई प्रतिबंध रहते हैं और लोगों पर अत्याचार भी होता है. यही वजह है कि हर बार पीओके के लोग पाकिस्तान का विरोध करते हैं. जोशुआ प्रोजेक्ट की एक पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक पीओके में हिंदू आबादी 0.5 प्रतिशत से भी कम है, यानी यहां ना के बराबर हिंदू रहते हैं. 

राजा भैया ने लगाई सैकड़ों हथियारों की नुमाइश, जानें कैसे मिलते हैं इतने लाइसेंस और क्या हैं नियम

भारत की आजादी के समय तक यहां हिंदू काफी संख्या में रहते थे, लेकिन बाद में पलायन शुरू हो गया. पाकिस्तान का कब्जा होने के बाद इस इलाके से हिंदू विस्थापित हो गए और जो बचे थे, उन्हें भी परेशान किया गया. कुछ रिपोर्ट्स में बताया जाता है कि यहां कुछ हिंदू अब भी रहते हैं, जिनकी संख्या 500 से 1000 के बीच हो सकती है. पीओके में 99 फीसदी से ज्यादा आबादी मुस्लिमों की है. 

क्यों है नाराजगी?

PoK के लोगों में पाकिस्तानी सरकार के खिलाफ हमेशा से गुस्सा रहा है, क्योंकि पाकिस्तान यहां रहने वाले लोगों पर राज करना चाहता है, लेकिन उन्हें वैसे अधिकार नहीं देता, जैसे बाकी लोगों को मिलते हैं. इस हिस्से के लिए सरकार की नीतियां भी काफी अलग हैं. पीओके करीब 13 हजार वर्क किलोमीटर में फैला हुआ है और काफी खूबसूरत वादियों से घिरा है. पाकिस्तान आतंक फैलाने के लिए भी इस इलाके का इस्तेमाल करता है. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PoK Hindu Population, PoK Hindu, Muslim Population In PoK, Pakistan Occupied Kashmir, Hindu In PoK
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com