Elon Musk salary: दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क SpaceX और Tesla जैसी कंपनियां चलाते हैं. उनकी सफलता ने उन्हें दुनिया के सबसे प्रभावशाली उद्यमियों में शामिल कर दिया है. अब वे दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर बनने का इतिहास रच रहे हैं. पर क्या आप जानते हैं कि एलन मस्क भी सैलरी लेते हैं. उनकी कंपनियों में बकायदा उनकी सैलरी निश्चित की जाती है. जानें कितनी है मस्क की सैलरी और उनकी नेटवर्थ को लेकर इतनी चर्चा क्यों हो रही है.
कितनी है एलन मस्क की सैलरी
फोर्ब्स की रिपोर्ट के अनुसार, नवंबर 2025 में Tesla के शेयरधारकों ने एलन मस्क के लिए ऐसा Pay Package मंजूर किया, जिसकी संभावित कीमत लगभग 1 ट्रिलियन डॉलर थी. हालांकि यह रकम मस्क को तुरंत नहीं मिली, बल्कि Tesla के अगले 10 वर्षों में कई बेहद महत्वाकांक्षी लक्ष्य हासिल करते हुए सिलसिलेवार तरीके से मिलेगी.
इस पैकेज के तहत मस्क को अतिरिक्त Tesla शेयर दिए जाएंगे, लेकिन केवल तभी जब कंपनी कई बड़े प्रदर्शन लक्ष्य पूरे करेगी. इन लक्ष्यों में शामिल था- Tesla का मार्केट कैप लगभग 8.5 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचाना, 2 करोड़ (20 मिलियन) वाहनों की डिलीवरी करना, 10 मिलियन Full Self-Driving सब्सक्रिप्शन, 10 लाख (1 मिलियन) Optimus ह्यूमनॉइड रोबोट का उत्पादन, 10 लाख Robotaxi का व्यावसायिक संचालन आदि.
ये केवल मस्की की एक कंपनी की सैलरी है. इसके अलावा वे अन्य कई कंपनियों को चलाते हैं और वहां भी उनके सालाना पैकेज व इस तरह के लॉन्ग टर्म पैकेज तय किए जाते हैं.
एलन मस्क की कंपनी में कैसे मिलती है नौकरी, कितनी होती है सैलरी, कैसे करें Apply
क्या मस्क अभी ट्रिलियनेयर हैं
जून 2026 में Reuters की रिपोर्ट के अनुसार, SpaceX के रिकॉर्ड IPO के बाद एलन मस्क की कुल संपत्ति 1.1 ट्रिलियन डॉलर से अधिक हो गई है और वे दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर बन गए हैं.
आखिर इतनी दौलत कहां से आती है
एलन मस्क की अधिकांश संपत्ति वेतन के अलावा उनकी कंपनियों में हिस्सेदारी से आती है. वे इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता Tesla, अंतरिक्ष कंपनी SpaceX, Neuralink और The Boring Company जैसी कंपनियां चलाते हैं. उनकी संपत्ति का सबसे बड़ा हिस्सा SpaceX और Tesla के शेयरों से आता है.
SpaceX IPO बना गेमचेंजर
रिपोर्ट्स के अनुसार, SpaceX के ऐतिहासिक IPO ने मस्क की नेटवर्थ में जबरदस्त उछाल ला दी है. कंपनी का मूल्यांकन रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है, जिससे मस्क की हिस्सेदारी की कीमत सैकड़ों अरब डॉलर बढ़ गई है. इसी वजह से उनकी कुल संपत्ति 1 ट्रिलियन डॉलर पहुंच गई है.
इतिहास रच दिया है
विशेषज्ञों का मानना है कि टेक्नोलॉजी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, अंतरिक्ष उद्योग और इलेक्ट्रिक वाहनों में मस्क की कंपनियों की मजबूत स्थिति ने उनकी संपत्ति को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है और उन्होंने कमाई के मामले में इतिहास रच दिया है.
क्यों खास है ये उपलब्धि
International Monetary Fund के डाटा के मुताबिक, दुनिया में केवल 20 देश हैं जिनकी इकनॉमी 1.1 trillion डॉलर से अधिक है. इसका मतलब है कि मस्क की नेटवर्थ इन देशों से अधिक हो गई है. जैसे-
ताइवान- $977 billion
आयरलैंड- $779 billion
स्वीडन- $760 billion
सिंगापुर- $660 billion
साउथ अफ्रीका- $480 billion
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं