विज्ञापन

एलन मस्‍क की कंपनी में कैसे मिलती है नौकरी, कितनी होती है सैलरी, कैसे करें Apply

How to get job in Elon Musk company: एलन मस्क की कंपनी में नौकरी यानी किस्‍मत रातोंरात चमक सकती है. अगर आपका भी यही सपना है तो इसे पूरा करना कोई असंभव काम नहीं है.

एलन मस्‍क की कंपनी में कैसे मिलती है नौकरी, कितनी होती है सैलरी, कैसे करें Apply

How to get job in Elon Musk company: एलन मस्क की कंपनी में नौकरी यानी किस्‍मत रातोंरात चमक सकती है. अगर आपका भी यही सपना है तो इसे पूरा करना कोई असंभव काम नहीं है. मेहनत और लगन से इसे हासिल किया जा सकता है. आखिर कैसे मिलती है एलन मस्‍क की कंपनी में नौकरी और कितनी होती है सैलरी, जानें हर बात. 

एलन मस्‍क की कंपनियां 
एलन मस्‍क कई कंपनियां चलाते हैं. जैसे Tesla, SpaceX, Neuralink, X (Twitter) आदि. इनकी कंपनियों की खास बात ये है कि इन्‍हें सबसे ज्‍यादा इनोवेटिव और हाई-टेक माना जाता है. यही वजह है कि इन कंपनियों में नौकरी पाना आसान नहीं माना जाता. 

एलन मस्‍क की कंपनी में नौकरी किस तरह की होती हैं 
एलन मस्क की कंपनियां डिग्री से ज्यादा स्किल्स और प्रैक्टिकल नॉलेज को महत्व देती हैं. एलन मस्‍क खुद भी ये बात कई बार कह चुके हैं. टेक सेवी लोग यानी जो लोग टेक्निकल फील्‍ड में बहुत माहिर हैं या इंजीनियरिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, कंप्यूटर साइंस, डेटा साइंस, रोबोटिक्स में पकड़ रखते हैं, तो उनके लिए नौकरी के अधिक अवसर हैं. हालांकि ह्यूमन रिर्सोसेज से लेकर फ्रंट डेस्‍क जॉब तक सरीखी हर तरह की नौकरियां इनकी कंपनी निकालती रहती हैं. 

कौन होते हैं प्रॉम्प्ट इंजीनियर्स, क्यों कंपनियां इन्हें करोड़ों का पैकेज दे रही हैं?

कैसे कर सकते हैं एप्‍लाई 
एलन मस्‍क की कंपनियों की ऑफिशियल वेबसाइट (जैसे Tesla Careers या SpaceX Careers) पर जाकर जॉब्स के लिए एप्लाई कर सकते हैं. 

क्‍या है सेलेक्‍शन का तरीका 
सेलेक्‍शन प्रोसेस काफी मुश्किल होता है. आमतौर पर टेक्निकल टेस्ट, इंटरव्यू होते हैं. इंटरव्यू में प्रोजेक्ट्स, प्रैक्टिकल एक्सपीरियंस, प्रॉब्लम सॉल्विंग स्किल्स पर सवाल पूछे जाते हैं. कई बार एलन मस्क खुद भी इंटरव्यू प्रोसेस में शामिल हो जाते हैं. 

कितनी होती है सैलरी 
सैलरी इस बात पर निर्भर करती है कि आप किस रोल के लिए और कितने एक्सपीरियंस के साथ, किस लोकेशन पर भर्ती किए जा रहे हैं. जैसे Tesla में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की सालाना सैलरी लगभग 80 लाख रुपये से लेकर 1.5 करोड़ रुपये तक हो सकती है. वहीं SpaceX में इंजीनियर की सैलरी करीब 70 लाख से 1.5 करोड़ रुपये सालाना तक होती है. 

IT सेक्टर में है इन नॉन टेक्निकल नौकरियों की भरमार, जिनमें नहीं होती है कोडिंग की जरूरत

फ्रेशर्स के लिए भी होते हैं मौके 
फ्रेशर्स के लिए भी यहां मौके होते हैं, लेकिन उन्हें इंटर्नशिप या एंट्री-लेवल पोजीशन से शुरुआत करनी पड़ती है. इंटर्न की सैलरी भी काफी अच्छी होती है, जो भारतीय रुपये में लगभग 1 लाख रुपये प्रति महीने तक हो सकती है. 

लेखक के बारे में
img
Arti Mishra
Freelancer
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
How To Get Job In Elon Musk Company, Elon Musk Company, Elon Musk Company Hiring In India, Elon Musk Company India, Elon Musk Company Neuralink
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com