Elon Musk की एआई कंपनी xAI ने अपने सबसे एडवांस और नए एआई मॉडल Grok 4.5 के प्राइवेट बीटा टेस्टिंग की घोषणा कर दी है. मस्क ने दावा किया है कि यह नया AI मॉडल दुनिया के सबसे बेहतरीन AI टूल्स में से एक, एंथ्रोपिक के Claude Opus के बराबर या उससे भी बेहतर परफॉर्मेंस दे रहा है. फिलहाल इस मॉडल की टेस्टिंग मस्क की अपनी कंपनियों यानी SpaceX और Tesla के अंदर शुरू की गई है.
3 गुना बड़ा और बेहद ताकतवर दिमाग
एलन मस्क ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर बताया कि Grok 4.5 को xAI के सबसे नए V9 फाउंडेशन मॉडल पर तैयार किया गया है. यह मॉडल 1.5 ट्रिलियन (1.5T) पैरामीटर्स पर फिनिश हुआ है. अगर सीधे शब्दों में समझें तो यह मौजूदा समय में X प्लेटफॉर्म पर चल रहे ग्रोक के 'v8-small' मॉडल से लगभग तीन गुना ज्यादा बड़ा और समझदार है. मस्क ने मई के अंत में इस मॉडल के तैयार होने की जानकारी दी थी और अब यह फाइनल टेस्टिंग के फेज में पहुंच चुका है जो दिखाता है कि मस्क कितनी तेजी से काम कर रहे हैं.
WhatsApp Web से तुरंत सावधान! हैकर्स ने ढूंढ लिया नया तरीका, दोस्तों के नाम पर आ रहा है खतरनाक वायरस
कोडिंग में बनेगा दुनिया का बादशाह
इस नए Grok 4.5 को सबसे ज्यादा ताकतवर इसकी कोडिंग कैपेबिलिटी यानी प्रोग्रामिंग करने की क्षमता बनाती है. एलन मस्क ने खुलासा किया कि इस मॉडल की ट्रेनिंग में 'कर्सर' डेटा का इस्तेमाल किया गया है. आपको बता दें कि कर्सर एक बेहद पॉपुलर एआई कोडिंग असिस्टेंट है जिसे खरीदने के लिए इस साल की शुरुआत में स्पेसएक्स ने 60 बिलियन डॉलर की भारी-भरकम डील की थी. इस डेटा की मदद से ग्रोक का कोडिंग सिस्टम हर दिन बेहद स्मार्ट और सटीक होता जा रहा है जो डेवलपर्स के लिए किसी वरदान से कम नहीं होगा.
मस्क का हर महीने नया धमाका
मस्क ने कहा है कि xAI का लक्ष्य साल के बचे हुए हर महीने में बिल्कुल स्क्रैच (शुरुआत) से तैयार किए गए नए एआई मॉडल्स को स्पेसएक्स के जरिए रिलीज करने का है. यानी अब हर महीने दुनिया को एक नया और पहले से ज्यादा एडवांस एआई मॉडल देखने को मिलेगा जो सीधे तौर पर OpenAI और गूगल Google जैसी बड़ी कंपनियों को कड़ी टक्कर देने वाला है.
फिलहाल Grok 4.5 का कोई भी Independent Benchmark रिजल्ट सामने नहीं आया है क्योंकि यह अभी सिर्फ टेस्ला और स्पेसएक्स के कर्मचारियों के लिए ही उपलब्ध है. मस्क ने पहले जून के मध्य तक V9-Medium मॉडल को पब्लिकली रिलीज करने की बात कही थी, लेकिन अब Grok 4.5 के सीधे प्राइवेट टेस्टिंग में जाने से साफ है कि मस्क आम जनता के हाथ में इसे सौंपने से पहले पूरी तरह संतुष्ट होना चाहते हैं. बहुत जल्द इसे X प्रीमियम यूजर्स के लिए रोलआउट किया जा सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं