विज्ञापन

आपके शरीर का सबसे गंदा हिस्सा कौन-सा है? नाम सुनकर चौंक मत जाना

Dirtiest Part Of Human Body : रोज नहाने के बाद भी शरीर का एक हिस्सा ऐसा है, जहां छिपे रहते हैं हजारों तरह के बैक्टीरिया. जानिए कौन सा है वो हिस्सा, जिसे ज्यादातर लोग सफाई में कर देते हैं नजरअंदाज.

आपके शरीर का सबसे गंदा हिस्सा कौन-सा है? नाम सुनकर चौंक मत जाना
इंसान के शरीर में सबसे गंदा पार्ट

Dirtiest Part Of Human Body : शरीर को साफ और स्वस्थ रखने के लिए ज्यादातर लोग रोज नहाते हैं. साबुन, बॉडी वॉश और शैंपू से शरीर के लगभग हर हिस्से की सफाई की जाती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि शरीर का एक हिस्सा ऐसा भी है, जहां सफाई के बाद भी गंदगी रह सकती है? हैरानी की बात यह है कि ज्यादातर लोग इस हिस्से की सफाई पर खास ध्यान नहीं देते. जबकि यहां करोड़ों की संख्या में बैक्टीरिया पनपते हैं.

सबसे गंदा हिस्सा कौन सा है?

अगर आप सोच रहे हैं कि शरीर का सबसे गंदा हिस्सा नाखून, पैर या प्राइवेट पार्ट हैं, तो ऐसा नहीं है. कई स्टडी के अनुसार, नाभि (Navel) शरीर के उन हिस्सों में शामिल है, जहां सबसे ज्यादा तरह के बैक्टीरिया पाए जा सकते हैं. एक स्टडी में पाया गया कि नाभि में 2,000 से ज्यादा प्रकार के बैक्टीरिया मौजूद हो सकते हैं. इनमें से कई सामान्य और नुकसान न पहुंचाने वाले होते हैं, क्योंकि हमारी स्किन पर नेचुरली कई तरह के छोटे-छोटे जीव (बैक्टीरिया) मौजूद रहते हैं.. हालांकि, अगर इस हिस्से की रेग्युलर सफाई न की जाए, तो गंदगी, पसीना और डेड स्किन जमा होने से इंफेक्शन का खतरा बढ़ सकता है.

नाभि में ज्यादा बैक्टीरिया क्यों होते हैं?

नाभि का आकार गहरा और छोटा होने के कारण इसमें पसीना, धूल, तेल और डेड स्किन आसानी से जमा हो जाती है. कई बार नहाते समय भी इस हिस्से की ठीक से सफाई नहीं हो पाती. नमी बनी रहने के कारण बैक्टीरिया और फंगस के पनपने के लिए यह अनुकूल जगह बन सकती है. अगर नाभि की रेग्युलर सफाई न की जाए, तो वहां से बदबू आना, खुजली, लालपन या रैश जैसी समस्याएं हो सकती हैं.

नाभि की सफाई कैसे करें?

नहाते समय नाभि को भी शरीर के अन्य हिस्सों की तरह हल्के साबुन और पानी से साफ करना चाहिए. अगर नाभि गहरी है, तो हफ्ते में एक बार साफ रुई या कॉटन स्वैब को गुनगुने पानी में हल्का गीला करके धीरे-धीरे सफाई की जा सकती है. इसके बाद इस हिस्से को अच्छी तरह सुखाना भी जरूरी है, ताकि नमी न बनी रहे. अगर नाभि से लगातार बदबू आए, दर्द हो, सूजन दिखाई दे, पीले या सफेद रंग का फ्लूइड निकले या तेज खुजली और रैश हों, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. ऐसे लक्षण संक्रमण का संकेत हो सकते हैं और डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है.

ये भी पढ़ें - दवाओं में क्यों मिलाया जाता है एल्कोहल? ज्यादातर लोग नहीं जानते हैं ये बात

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dirtiest Part Of Human Body, Navel Cleaning Tips, Hygiene Mistakes At Home
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com