- दिल्ली पुलिस ने इंस्टाग्राम पर 1980 के दशक की असली और पुरानी तस्वीरें साझा की हैं
- साड़ी पहनकर महिला पुलिसकर्मियों द्वारा फायरिंग अभ्यास और परेड करते पुलिसकर्मियों की झलक मिलती है
- दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया पर चल रहे 80 के दशक के AI फोटो ट्रेंड के मुकाबले अपनी वास्तविक तस्वीरें शेयर की
1980 के दशक के AI फोटो ट्रेंड में दिल्ली पुलिस ने 46 साल पुरानी असली तस्वीरों के साथ एंट्री ली है. साड़ी पहनकर महिला पुलिसकर्मियों द्वारा फायरिंग किए जाने की ऐसी तस्वीरें शेयर की गई हैं, जो दिल्ली पुलिस की ऐतिहासिक विरासत को बयां कर रही हैं.

delhi police shares 1980s real photos 80s ai trend
दिल्ली पुलिस की इंस्टाग्राम पोस्ट और विंटेज फोटो
दिल्ली पुलिस ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से #80sTrend के साथ पांच पुरानी तस्वीरें शेयर की हैं. इनमें साड़ी पहने महिला पुलिसकर्मियों द्वारा फायरिंग का अभ्यास, परेड करते दिल्ली पुलिस के जवान, परेड की सलामी लेते दिल्ली पुलिस अधिकारी, कार में वायरलेस का इस्तेमाल और कारों के काफिले के पास खड़े पुलिसकर्मियों की तस्वीरें शामिल हैं. दिल्ली पुलिस की इन पुरानी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है.
यह भी पढ़ें - IPS आशना चौधरी ने अपनी फिल्म दिल के मुसाफिर का पोस्टर किया शेयर, IAS से लव मैरिज

AI नहीं, ये है असली इतिहास: 80 के दशक की साड़ी पहनकर फायरिंग करती दिल्ली पुलिस की महिला अफसर.
दिल्ली पुलिस का संदेश-नो प्रॉम्प्ट, नो फ़िल्टर
इन दिनों सोशल मीडिया पर चल रहे 80 के दशक वाले AI फोटो ट्रेंड के बीच दिल्ली पुलिस ने अपनी वास्तविक तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "जब हमारे पास असली तस्वीरें मौजूद हैं, तो AI से 80 के दशक की तस्वीरें क्यों बनाई जाएं? कोई प्रॉम्प्ट नहीं, कोई फ़िल्टर नहीं. बस असली फ़ुटेज और सेवा की विरासत." सोशल मीडिया पर कई यूज़र्स इन तस्वीरों को 80s ट्रेंड की अवॉर्ड जीतने वाली तस्वीरें बता रहे हैं.
यह भी पढ़ें - 80s फोटो ट्रेंड: विकास दिव्यकीर्ति की पत्नी बोलीं- तब नहीं था 'तुम्हारी साड़ी मेरी से सफेद कैसे' वाला दिखावा

दिल्ली पुलिस ने शेयर कीं 46 साल पुरानी असली तस्वीरें.
आईपीएस आशना चौधरी और अंशिका वर्मा ने भी शेयर कीं तस्वीरें
AI से 1980 के फैशन और फोटोग्राफी ट्रेंड को लेकर न केवल दिल्ली पुलिस, बल्कि भारतीय पुलिस सेवा की महिला आईपीएस अफसरों ने भी रेट्रो थीम और विंटेज पोस्टर की तस्वीरें शेयर की हैं. यूपी कैडर की चर्चित आईपीएस व मथुरा एएसपी आशना चौधरी ने 1980 के दशक की अपनी काल्पनिक फ़िल्म 'दिल के मुसाफ़िर' का पोस्टर शेयर किया. वहीं, दूसरी ओर आईपीएस अंशिका वर्मा ने अपने पति बिजनौर एसपी आईपीएस के. के. बिश्नोई की 80s AI ट्रेंड वाली तस्वीरें शेयर की हैं.
यह भी पढ़ें - IPS अंशिका वर्मा, पति केके बिश्नोई 80 के दशक में ऐसे दिखते! डांस के बाद अब रेट्रो थीम लुक वायरल

दिल्ली पुलिस ने 80 के दशक की रियल फोटो से दिया AI ट्रेंड को करारा जवाब
यह भी पढ़ें - 1980 AI फोटो ट्रेंड के बीच IAS ने शेयर की 45 साल पुरानी असली तस्वीर, कौन हैं आरुषि मलिक
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं