1980 के दशक का एआई फोटो ट्रेंड इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब छाया हुआ है. हर कोई रेट्रो हीरो, हीरोइन और मूवी पोस्टर लुक वाले आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्रॉम्प्ट्स के जरिए अपनी तस्वीरों को विंटेज लुक देने में लगा है. आईपीएस अंशिका वर्मा और उनके पति केके बिश्नोई तक ने विंटेज लुक की तस्वीरें शेयर की हैं. इस बीच भारतीय प्रशासनिक सेवा की वरिष्ठ आईएएस अधिकारी डॉ. आरुषि अजेय मलिक ने इस ट्रेंड में थोड़ा हटकर हिस्सा लिया है. उन्होंने किसी एआई टूल का सहारा लेने के बजाय अपनी 45 साल पुरानी बचपन की असली फोटो शेयर की है.
आईएएस आरुषि मलिक ने शेयर की 1981 की फोटो
IAS आरुषि मलिक ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर #80strend हैशटैग के साथ अपने बचपन की एक प्यारी तस्वीर साझा की. फोटो के कैप्शन में उन्होंने बताया कि यह तस्वीर साल 1981 की है, जब वह राजस्थान के कोटा में अपने पिता की गोद में बैठी थीं. यह फोटो उनके पिता की ट्रांसफर पार्टी के दौरान ली गई थी. सोशल मीडिया यूजर्स उनकी इस मासूम तस्वीर की जमकर तारीफ कर रहे हैं और इसे 1980 के दशक की वास्तविक एवं खूबसूरत याद बता रहे हैं.

आईएएस आरुषि अजेय मलिक की बचपन की फोटो
1977 में हुआ था आरुषि मलिक का जन्म
IAS अधिकारी डॉ. आरुषि मलिक का जन्म 15 अगस्त 1977 को हुआ था. ऐसे में यह तस्वीर तब की है जब वह महज चार साल की थीं. मूल रूप से राजस्थान के जोधपुर की रहने वाली डॉ. आरुषि मलिक 2005 बैच की राजस्थान कैडर की IAS अधिकारी हैं. प्रशासनिक सेवा में आने से पहले उन्होंने MBBS और मास्टर ऑफ पब्लिक हेल्थ की डिग्री हासिल की है.

आईएएस आरुषि मलिक की वर्तमान पोस्टिंंग राजस्थान सरकार में सचिव एवं आयुक्त विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग पद पर है.
डॉ. आरुषि मलिक की वर्तमान पोस्टिंग
आरुषि मलिक ने संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा 2004 में ऑल इंडिया 16वीं रैंक हासिल की थी और राजस्थान कैडर में IAS बनी थीं. वर्तमान में वह सचिव एवं आयुक्त विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक राजस्थान राज्य भंडारण निगम तथा सचिव शांति एवं अहिंसा विभाग के पद पर कार्यरत हैं.

बचपन में अपने पिता की गोद बैठी आईएएस डॉ. आरुषि मलिक.
राजस्थान के कई जिलों की रह चुकीं कलेक्टर
IAS बनने के बाद डॉ. आरुषि मलिक को पहली फील्ड पोस्टिंग ADM अलवर के रूप में मिली थी. इसके बाद राजस्थान के डूंगरपुर जिले में उन्हें पहली बार जिला कलेक्टर बनने का अवसर मिला. इसके उपरांत वह चित्तौड़गढ़, टोंक, झुंझुनूं, भरतपुर और अजमेर जैसे महत्वपूर्ण जिलों में भी कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट के रूप में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं.
यह भी पढ़ें - IPS अंशिका वर्मा, पति केके बिश्नोई 80 के दशक में ऐसे दिखते! डांस के बाद अब रेट्रो थीम लुक वायरल
यह भी पढ़ें - IES ऑफिसर पूजा मीणा का पीली लूगड़ी में देसी लुक वायरल, UPSC में हासिल की AIR 81
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं