- IPS आशना चौधरी ने AI से तैयार 1980 के दशक की स्टाइल में फिल्म 'दिल के मुसाफिर' का पोस्टर' शेयर किया है.
- आशना चौधरी मूल रूप से हापुड़ की रहने वाली हैं और वर्तमान में मथुरा में एएसपी पद पर तैनात हैं
- 2022 में यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा में 116वीं रैंक हासिल की और बीए ऑनर्स तथा एमए की डिग्री प्राप्त की है
उत्तर प्रदेश कैडर की चर्चित आईपीएस अधिकारी आशना चौधरी भी 1980 के दशक की एआई फोटो ट्रेंड में शामिल हो गई हैं. आशना चौधरी ने सोशल मीडिया पर अपनी एक ड्रामैटिक फिल्म का पोस्टर जारी किया है, जो खूब वायरल हो रहा है. 'दिल के मुसाफिर' नाम की इस काल्पनिक फिल्म में नायक-नायिका की भूमिका में खुद आशना चौधरी और उनके पति आईएएस अभिनव सिवाच नजर आ रहे हैं.

ips aashna chaudhary 80s ai photo trend dil ke musafir: वर्तमान में आशना चौधरी की पोस्टिंग मथुरा में एएसपी पद पर है.
इंस्टाग्राम पर शेयर किया 'दिल के मुसाफिर' का ड्रामैटिक पोस्टर
आईपीएस आशना चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम पर एआई से तैयार किया गया फिल्म 'दिल के मुसाफिर' का ड्रामैटिक पोस्टर जारी करते हुए लिखा-"आखिरकार, हम अपनी जिंदगी के ड्रामैटिक एक्टर हैं. यादों को नए सिरे से लिखना, बीते हुए समय को रोमांटिक बनाना, और जहां भी कहानी कमजोर लगे, वहां ड्रामा पर ड्रामा जोड़ते जाना."
यह भी पढ़ें - 80s फोटो ट्रेंड: विकास दिव्यकीर्ति की पत्नी बोलीं- तब नहीं था 'तुम्हारी साड़ी मेरी से सफेद कैसे' वाला दिखावा

'हम अपनी जिंदगी के एक्टर हैं...' IPS आशना चौधरी ने शेयर की 80s स्टाइल AI फोटो. Photo Credit: aashna chaudhary instagram
हापुड़ की रहने वाली हैं IPS आशना, मथुरा में हैं तैनात
आईपीएस आशना चौधरी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के हापुड़ की रहने वाली हैं. आशना का जन्म 28 अगस्त 1998 को अजीत सिंह के घर हुआ था. वर्तमान में आशना चौधरी की पोस्टिंग मथुरा में एएसपी पद पर है. यूपी कैडर में 2023 बैच की आईपीएस अफसर आशना चौधरी के पास बीए ऑनर्स और एमए की डिग्री है. उन्होंने संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा 2022 में 116वीं रैंक हासिल की थी.
यह भी पढ़ें - IPS अंशिका वर्मा, पति केके बिश्नोई 80 के दशक में ऐसे दिखते! डांस के बाद अब रेट्रो थीम लुक वायरल

LBSNAA में शुरू हुई लव स्टोरी, दिसंबर 2025 में रचाई शादी
आईपीएस आशना चौधरी ने दिसंबर 2025 में आईएएस अभिनव सिवाच से शादी की है. दोनों एक ही बैच के अफसर हैं. कहा जाता है कि इनकी मुलाकात लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी, मसूरी में ट्रेनिंग के दौरान हुई थी. पहले दोनों में दोस्ती हुई, जो बाद में प्यार में बदल गई. इस तरह दोनों ने लव मैरिज की है.

IPS आशना चौधरी, IAS अभिनव सिवाच, 80s AI फ़ोटो ट्रेंड, दिल के मुसाफ़िर
लाखों का पैकेज छोड़ आईएएस बने अभिनव सिवाच
अभिनव सिवाच मूल रूप से हरियाणा के फतेहाबाद जिले के गौरखपुर गांव के रहने वाले हैं. उन्होंने साल 2016 में दिल्ली से बीटेक की डिग्री ली और उसके बाद आईआईएम कलकत्ता से एमबीए किया. इसके बाद लाखों रुपये का जॉब पैकेज छोड़कर उन्होंने यूपीएससी की तैयारी की और ऑल इंडिया 12वीं रैंक हासिल करके यूपी कैडर के आईएएस अधिकारी बने.
यह भी पढ़ें - 1980 AI फोटो ट्रेंड के बीच IAS ने शेयर की 45 साल पुरानी असली तस्वीर, कौन हैं आरुषि मलिक
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं