विज्ञापन

गिल-रोहित ओपनर, नंबर 3 कोहली, कुलदीप यादव बाहर, सौरव गांगुली ने चुनी वनडे वर्ल्ड कप के लिए भारत की प्लेइंग 11

आईसीसी मेंस वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत की प्लेइंग इलेवन क्या होगी, इसको लेकर पूर्व क्रिकेटरों ने अपनी राय देनी शुरू कर दी है .सबसे पहले सौरव गांगुली ने भारत की संभावित प्लेइंग 11 को लेकर बात की है.

गिल-रोहित ओपनर, नंबर 3 कोहली, कुलदीप यादव बाहर, सौरव गांगुली ने चुनी वनडे वर्ल्ड कप के लिए भारत की प्लेइंग 11
सौरव गांगुली ने बताया वर्ल्ड कप में क्या होगी भारत की प्लेइंग 11

वनडे वर्ल्ड कप 2027 के शेड्यूल का ऐलान हो चुका है. अगले साल अक्टूबर में क्रिकेट का महाकुंभ खेला जाएगा वर्ल्ड कप के शेड्यूल के ऐलान के साथ ही सभी टीमों ने अब एक परफेक्ट प्लेइंग इलेवन की आखिरी तैयारी शुरू कर दी है. ऐसे में भारत के पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली ने वनडे वर्ल्ड कप  को लेकर बात की है और ऐसे 11 खिलाड़ियों का चुनाव किया है जो वनडे वर्ल्ड कप में भारत की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हो सकते हैं. गांगुली ने स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए वनडे वर्ल्ड कप के लिए भारतीय प्लेइंग इलेवन का ऐलान किया है. 

पूर्व भारतीय कप्तान ने ओपनर के तौर पर शुभमन गिल और रोहित शर्मा का चुनाव किया है. तो वहीं, नंबर 3 पर गांगुली की पसंद विराट कोहली बनें हैं. बता दें कि कि कोहली और रोहित के लिए यह वर्ल्ड  कप काफी अहम है. रोहित और कोहित ने पहले ही कह दिया है कि यह उनके करियर का आखिरी वर्ल्ड कप है और इस टूर्नामेंट के बाद वनडे से भी रिटायरमेंट का ऐलान कर सकते हैं. वहीं, गांगुली ने नंबर 4 पर श्रेयस अय्यर को चुना है. 

Latest and Breaking News on NDTV

पूर्व भारतीय कप्तान ने नंबर 5 पर केएल राहुल का चुना है. गांगुली ने माना है कि राहुल वर्ल्ड कप में भी विकेटकीपर और बल्लेबाज की भूमिका में होंगे. इसके अलावा पूर्व कप्तान ने नंबर 6 पर हार्दिक का चुनान किया है. गांगुली ने माना है कि वनडे वर्ल्ड कप में भारत को खिताब जीतना है तो हार्दिक, बुमराह और सिराज को अपना सर्वश्रेष्ठ देना होगा. गांगुली ने इन तीनों खिलाड़ियों को वर्ल्ड कप के लिए एक्स फैक्टर बताया है. 

गागंली ने इसके अलावा  शिवम दुबे, रविंद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर में से किसी एक को इलेवन में शामिल करने की वकालत की है. गांगुली ने कहा है कि वनडे में जडे़जा होंगे या नहीं होंगे, इसको लेकर उन्हें सस्पेंस हैं. हालांकि पूर्व कप्तान ने माना है कि दुबे और सुंदर में से कोई एक भारत की प्लेइंग 11 का हिस्सा बन सकते हैं. 

वहीं, गांगुली ने अक्षर पटेल को इलेवन का हिस्सा माना है. पूर्व कप्तान ने कुलदीप यादव को वनडे वर्ल्ड कप में भारत की प्लेइंग 11 में शामिल नहीं किया है जिसने फैन्स को चौंका दिया है. सौरव गांगुली ने तेज गेंदबाज के तौर पर भारतीय प्लेइंग इलेवन में प्रसिद्ध कृष्णा, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज का चुनाव किया है. 

सौरव गांगुली ने चुनी वनडे वर्ल्ड कप में भारत की संभावित 11

शुभमन गिल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे/ रविंद्र जडेजा/वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, प्रसिद्ध कृष्णा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज

बता दें कि वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम ग्रुप स्टेज में अपना पहला मैच ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ खेलने वाली है. 7 अक्टूबर को भारतीय टीम अपना पहला मैच खेलेगी. वहीं, 10 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जाएगा. 

ये भी पुढ़ें-  अभिषेक-संजू ओपनर, नंबर 3 ईशान किशन, वैभव सूर्यवंशी बाहर, वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी-20 में ऐसी हो सकती है भारतीय प्लेइंग 11

यह भी पढ़ें | पहली बार वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 खेलेंगे ये 4 भारतीय खिलाड़ी, जानें कौन-कौन हैं शामिल

यह भी पढ़ें | वेस्टइंडीज से हार के बाद फूटा भारतीय खिलाड़ी का गुस्सा, बोले- 'ODI टीम पीछे की ओर जा रही है'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sourav Ganguly, ICC Cricket World Cup 2027, India, Kuldeep Yadav, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com