विज्ञापन

सबसे तेज 2000 T20I रन, विराट कोहली नंबर 1, वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 में अभिषेक शर्मा इतिहास रचने के करीब

भारत और वेस्टइंडीज के बीच के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का आगाज 6 अक्टूबर से होने वाला है. सीरीज का पहला मैच लखनऊ में खेला जाएगा.

सबसे तेज 2000 T20I रन, विराट कोहली नंबर 1, वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 में अभिषेक शर्मा इतिहास रचने के करीब
अभिषेक शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका

भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-2-0 सीरीज का पहला मैच 6 अक्टूबर को लखनऊ में खेला जाएगा. भारतीय टीम सीरीज को जीतकर वेस्टइंडीज का पूर्ण सफाया करना चाहेगी. वनडे सीरीज में भारत को 2-1 से जीत मिली है लेकिन क्लीन स्वीप करने से टीम इंडिया चूक गई, दरअसल, तीसरे वनडे मैच में भारत को 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था, अब टी-20 सीरीज में भारतीय टीम कैरेबियन टीम का पूर्ण सफाया करने की भरपूर कोशिश करेगी. वहीं, अब टी-20 सीरीज में भारत को एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल दिलाने वाले खिलाड़ी अपना कमाल फिर से दिखाने मैदान पर उतरेंगे. इस टी-20 सीरीज में एक बार फिर सबकी नजर अभिषेक शर्मा पर रहेगी. अभिषेक ने एशियन गेम्स के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंद पर 61 रन की तूफानी पारी खेली थी. अब वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज में अभिषेक अपना कमाल दिखाने की कोशिश करेंगे. 

Latest and Breaking News on NDTV

वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज में अभिषेक के पास इतिहास रचने का मौका होगा. अभिषेक शर्मा वर्तमान में टी-20 इंटरनेशनल में 61 पारियों में 1926 रन बना पाए हैं. अगर टी-20 सीरीज में अभिषेक एक या दो पारियों के अंदर 74 रन बना लेते हैं तो उनके 2000 टी-20 इंटरनेशनल रन पूरा हो जाएंगे. ऐसा होते ही अभिषेक भारत की ओर से टी-20 इंटरनेशनल में सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में टॉप 5 में एंट्री करने में सफल हो जाएंगे. 2000 टी-20 इंटंरनेशनल पूरा करते ही अभिषेक रोहित शर्मा और शिखर धवन को पछाड़कर सबसे तेज  2000 T20 इंटरनेशनल रन पूरा करने वाले भारत के दूसरे बल्लेबाज बन जाएंगे. 

बता दें कि भारत के लिए टी-20 इंटरनेशनल में सबसे तेज 2000 रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव के नाम है. सूर्या और कोहली ने केवल 56 पारी में यह रिकॉर्ड बनाया है. दूसरे नंबर पर केएल राहुल हैं. राहुल ने 58 पारी में यह कमाल किया है. नंबर 3 पर इस समय शिखर धवन हैं. धवन ने 66 पारी में 2000 टी-20 इंटरनेशनल रन पूरा करने में सफल हो गए थे. वहीं, रोहित शर्मा ने 2000 टी-20 इंटरनेशनल रन 77 पारी में पूरा करने में सफलता हासिल की थी. यानी अभिषेक के पास रोहित औऱ धवन से आगे निकलने का मौका होगा. 

टी-20 इंटरनेशनल में सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले भारत के टॉप 5 बल्लेबाज

  • विराट कोहली- 56 पारी
  • सूर्यकुमार यादव- 56 पारी
  • केएल राहुल - 58 पारी
  • शिखर धवन- 66 पारी
  • रोहित शर्मा -77 पार
Latest and Breaking News on NDTV

इसके साथ ही अभिषेक भारत के लिए 2000 टी-20 इंटरनेशनल रन बनाने वाले पांचवें बल्लेबाज भी बन जाएंगे. टी-20 इंटरनेशनल में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन रोहित शर्मा ने बनाया है. रोहित ने 159 पारियों में  4231 रन बनाए हैं. 

भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

  • रोहित शर्मा - 159 मैचों में 4231 रन
  • विराट कोहली - 125 मैचों में 4188 रन
  • सूर्यकुमार यादव - 113 मैचों में 3272 रन
  • हार्दिक पांड्या - 138 मैचों में 2288 रन
  • केएल राहुल - 72 मैचों में 2265 रन
  • अभिषेक शर्मा - 62 मैचों में 1926 रन 
Latest and Breaking News on NDTV

150 छक्के कर सकते हैं पूरा

वहीं, टी20 इंटरनेशनल में अभिषेक 150 छक्का पूरा करने से सिर्फ 16 सिक्स दूर हैं. अब अगर टी-20 सीरीज के 5 मैचों की सीरीज में अभिषेक के बल्ले ने धमाका किया तो अपने करियर में 150 टी-20 इंटरनेशनल छक्का भी पूरा कर लेंगे. 

टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

  • रोहित शर्मा - 159 मैचों में 205 छक्के
  • सूर्यकुमार यादव - 113 मैचों में 179 छक्के
  • अभिषेक शर्मा - 62 मैचों में 134 छक्के
  • हार्दिक पांड्या - 138 मैचों में 126 छक्के
  • विराट कोहली - 125 मैचों में 124 छक्के

यह भी पढ़ें | पथिरागे के 88.55 थ्रो के साथ गोल्ड जीतने के बाद नीरज चोपड़ा ने किया रिएक्ट, बोले- फिट होकर लौटते ही 

यह भी पढ़ें | वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग XI में मिलेगा मौका? गौतम गंभीर ने दिया जवाब, बोले- संजू-अभिषेक के रहते

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Abhishek Sharma, Virat Kohli, India Vs West Indies 2026, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com