Who is Gen-Alpha : इन दिनों जेन-जी की हर तरफ चर्चा हो रही है. ये वो जनरेशन है, जो अपनी बात कहने में जरा सी भी संकोच नहीं करती है. अपनी बात को आत्मविश्वास के साथ रखती है. सही को सही और गलत को गलत कहने का दम रखती है. यह अपने विचारों को लेकर बहुत क्लीयर रहती है. बता दें कि जेन जी की एक और नई पीढ़ी आकार ले रही है, जिसे Generation Alpha (Gen Alpha) कहा जा रहा. जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान जेन अल्फा यानी स्कूल में पढ़ रहे बच्चों की वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई. जिसके बाद लोग इनके बारे में भी जानने के लिए उत्सुक हैं. आखिर ये जेन-जी से कितने अलग हैं. और इनकी क्या है खासियत. तो चलिए जानते हैं-
जेन अल्फा क्या हैजो बच्चे 2010 से 2025 के बीच जन्मे हैं उन्हें जेन अल्फा नाम दिया गया. यह वही पीढ़ी है जो जन्म से ही इंटरनेट, स्मार्टफोन, सोशल मीडिया और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI से घिरी हुई है.
किसने रखा ये नामGeneration Alpha शब्द का इस्तेमाल सबसे पहले ऑस्ट्रेलियाई रिसर्चर मार्क मैक्रिंडल ने 2008 में किया था. Gen X, Gen Y (Millennials) और Gen Z के बाद यह पहली पीढ़ी है, जिसका नाम अंग्रेजी अल्फाबेट के बजाय ग्रीक अल्फाबेट के लेटर पर रखा गया. क्योंकि इस जेनरेशन के ज्यादातर बच्चों के पेरेंट्स मिलिनियल्स (Millennials) हैं, इसलिए इन्हें कई बार मिनी मिलेनियल्स भी कहा जाता है.
जेन अल्फा की क्या है खासियतबता दें कि जहां पिछली जेनरेशन ने तकनीक को धीरे-धीरे अपनाया, वहीं जेन अल्फा ने जन्म से ही डिजिटल दुनिया देखी है. ये बच्चे टैबलेट, वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म, वर्चुअल क्लासरूम और स्मार्ट डिवाइस के साथ बड़े हो रहे हैं. इनके लिए ऑनलाइन एजुकेशन, वीडियो कॉल और डिजिटल एंटरटेनमेंट सामान्य सी बात है.
सोशल मीडिया भी इस पीढ़ी की पहचान का हिस्सा बन चुका है. Millennials माता-पिता अक्सर अपने बच्चों की तस्वीरें, वीडियो और कहानियां सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं. यही वजह है कि Generation Alpha को कई विशेषज्ञ पहली ऐसी पीढ़ी मानते हैं जिसकी डिजिटल मौजूदगी जन्म के साथ ही शुरू हो जाती है.
यह भी पढ़ें- 'वास्तेगुना हुइयां' का मतलब क्या होता है, जंतर-मंतर पर जिसका खूब इस्तेमाल कर रहे थे Students
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं