विज्ञापन

'वास्तेगुना हुइयां' का मतलब क्या होता है, जंतर-मंतर पर जिसका खूब इस्तेमाल कर रहे थे Students

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा Vasteguna Huiya कोई असली शब्द नहीं है और न ही यह हिंदी, संस्कृत या किसी भारतीय भाषा का हिस्सा है. यह इंटरनेट पर मजाक-मस्ती के दौरान बना एक ऐसा वाक्य है, जिसका कोई तय अर्थ नहीं होता.

'वास्तेगुना हुइयां' का मतलब क्या होता है, जंतर-मंतर पर जिसका खूब इस्तेमाल कर रहे थे Students
यह इंटरनेट पर मजाक-मस्ती के दौरान बना एक ऐसा वाक्य है, जिसका कोई तय अर्थ नहीं होता.

Vasteguna Huiya meaning : जंतर-मंतर पर छात्रों का प्रदर्शन समाप्त हो चुका है. धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया और नए शिक्षा मंत्री की भी घोषणा हो गई. लेकिन लोगों के सर से 'वास्तेगुना हुइयां' जो इस प्रोटेस्ट के दौरान खूब चर्चा में रहा इसका भूत नहीं उतर रहा है... अभी भी यह शब्द ट्रेंड में बना हुआ है. इसको लेकर ढेर सारे मीम्स और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. बता दें इस शब्द का इस्तेमाल अब सिर्फ जेन जी तक ही सीमित नहीं रहा..अब हर कोई बातचीच के बीच हंसी मजाक में इसका यूज कर रहा है. ऐसे में आइए जानते हैं इस प्रोटेस्ट से निकला जेन-जी के स्लैंग 'वास्तेगुना हुइयां' का आखिर मतलब क्या है...जो आज हर किसी के जुबान पर चढ़ा हुआ है और उतरने का नाम नहीं ले रहा है. 

क्या है 'वास्तेगुना हुइयां' का मतलब

दरअसल, इसकी शुरुआत कई साल पहले एक पुराने सोशल मीडिया एप वाइन (Vine) से हुई थी. इस एप से एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक लड़का जोर से “Can I get a Hoya?” बोलता है. यह लड़का इसको ऐसे अंदाज में बोलता है कि जो सुनने में वास्तेगुना हुइयां आता है. उस लड़के यह मजेदार अंदाज लोगों को इतना पसंद आया कि उन्होंने इसे अलग-अलग अंदाज में बोलना शुरू कर दिया. फिर धीरे-धीरे इस पर मीम्स और रील बनने लगें. 

सिर्फ एक मजाक, नहीं है कोई मतलब

 सोशल मीडिया पर लोग इसे बिना किसी खास मतलब के केवल ट्रेंड, मीम और मनोरंजन के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं. सीधे शब्दों में कहें तो Vasteguna Huiya कोई शब्द नहीं, बल्कि इंटरनेट की दुनिया में मजाक और फन के लिए बनाया गया एक वायरल एक्सप्रेशन है, जिसे लोग वीडियो, रील और कमेंट्स में इस्तेमाल कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- पैलेट गन क्या होती है, इससे निकलने वाले छर्रे किस चीज से बने होते हैं?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com