विज्ञापन

राज्यसभा की चौथी सबसे बड़ी पार्टी थी AAP, अब टॉप-10 से भी हुई बाहर- देखें पूरी लिस्ट

AAP Rajya Sabha Seats: सांसद राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी का दामन थामा है. उन्होंने पार्टी से नाराजगी के चलते ऐसा कदम उठाया, उनके साथ पार्टी के दो तिहाई सांसद भी बीजेपी में शामिल हो रहे हैं.

राज्यसभा की चौथी सबसे बड़ी पार्टी थी AAP, अब टॉप-10 से भी हुई बाहर- देखें पूरी लिस्ट
AAP Rajya Sabha Seats Now: आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका

AAP Rajya Sabha Seats: आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका देते हुए पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने बीजेपी ज्वाइन कर ली है. उन्होंने इस दौरान ये भी बताया कि आम आदमी पार्टी के दो तिहाई सांसद उनके साथ हैं.  यानी ये अरविंद केजरीवाल की पार्टी के लिए एक बड़ा डेंट है, जिसने AAP की पूरी राजनीति को हिलाकर रख दिया है. ऐसे में जो आम आदमी पार्टी अब तक राज्यसभा में चौथी सबसे बड़ी पार्टी थी, वो अब टॉप-10 से भी बाहर हो चुकी है. आइए जानते हैं कि अब राज्यसभा का गणित क्या होगा. 

राज्यसभा में टॉप-10 से बाहर AAP

आम आदमी पार्टी इससे पहले राज्यसभा में बीजेपी, कांग्रेस और टीएमसी के बाद चौथी सबसे बड़ी पार्टी थी. अब राघव चड्ढा के साथ दो तिहाई सांसदों का बीजेपी में शामिल होने का मतलब ये है कि पार्टी के पास सिर्फ तीन सांसद रह जाएंगे, वहीं बीजेपी के सांसदों की संख्या बढ़ जाएगी. ऐसे में आम आदमी पार्टी टॉप-10 की लिस्ट से बाहर हो जाएगी. 

राज्यसभा में अभी किसकी कितनी सीटें? 

  1. बीजेपी - 106
  2. कांग्रेस - 29 
  3. टीएमसी - 13
  4. आम आदमी पार्टी - 10 (अब 03)
  5. डीएमके - 08
  6. YSR कांग्रेस - 07
  7. AIADMK - 05
  8. JDU - 04
  9. NCP - 04
  10. SP - 04
  11. J&K नेशनल कॉन्फ्रेंस - 03

AAP में टूट के बाद क्या बदलेगा?

  1. बीजेपी - 113
  2. कांग्रेस - 29 
  3. टीएमसी - 13
  4. डीएमके - 08
  5. YSR कांग्रेस - 07
  6. AIADMK - 05
  7. JDU - 04
  8. NCP - 04
  9. SP - 04
  10. J&K नेशनल कॉन्फ्रेंस - 03
  11. आम आदमी पार्टी - 03
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
AAP Rajya Sabha Seats, AAP Rajya Sabha Seats Now, Rajya Sabha Seats Party Wise, AAP Exodus, Arvind Kejriwal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com