विज्ञापन

क्‍या आप जानते हैं: दुनिया के ऐसे 7 देश, जिनका कोई पड़ोसी देश ही नहीं है...

क्या आप जानते हैं कि दुनिया में कुछ ऐसे देश भी हैं, जिनकी किसी भी देश के साथ जमीन पर सीमा नहीं लगती है.

क्‍या आप जानते हैं: दुनिया के ऐसे 7 देश, जिनका कोई पड़ोसी देश ही नहीं है...

भारत की सीमाएं पाकिस्तान, चीन, नेपाल, भूटान, बांग्लादेश और म्यांमार से मिलती हैं. यही हमारे पड़ोसी देश हैं. इसी तरह अन्‍य देशों के एक या कई पड़ोसी देश हो सकते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में कुछ ऐसे देश भी हैं, जिनकी किसी भी देश के साथ जमीन पर सीमा नहीं लगती है. जानें इनके बारे में.   

कैसे होते हैं ये देश 

इन्हें आमतौर पर द्वीपीय (Island) देश कहा जाता है. इन देशों के चारों ओर समुद्र या महासागर होता है, इसलिए इनके कोई स्थलीय पड़ोसी नहीं होते हैं. 

क्‍यों दूध के पैकेट पर नीला, हरा और ऑरेंज कलर होता है, क्‍या होता है अंतर

इन 7 देशों का कोई पड़ोसी देश नहीं है

ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया दुनिया का एकमात्र ऐसा देश है, जो पूरे महाद्वीप पर फैला हुआ है. इसकी किसी भी देश के साथ भूमि सीमा नहीं लगती है. चारों तरफ समुद्र होने के कारण यह दुनिया के सबसे बड़े बॉर्डरलेस देशों में गिना जाता है.   

जापान

पूर्वी एशिया में स्थित जापान हजारों द्वीपों का समूह है. इसकी कोई स्थलीय सीमा नहीं है. जापान समुद्र के रास्ते चीन, दक्षिण कोरिया और रूस के करीब है, लेकिन भूमि सीमा किसी से नहीं जुड़ती है.   

न्यूज़ीलैंड

दक्षिण-पश्चिमी प्रशांत महासागर में स्थित न्यूजीलैंड भी ऐसा देश है, जिसका कोई पड़ोसी देश नहीं है. यह मुख्य रूप से उत्तर और दक्षिण द्वीपों से मिलकर बना है और समुद्र से घिरा हुआ है.   

आइसलैंड

आइसलैंड उत्तरी अटलांटिक महासागर में स्थित एक खूबसूरत द्वीपीय देश है. यह ज्वालामुखियों, ग्लेशियरों और प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है. इसकी भी किसी देश के साथ भूमि सीमा नहीं है.   

रसीले आमों का शहर: किस शहर को कहा जाता है Mango city of India

मेडागास्कर

अफ्रीका के पूर्वी तट के पास हिंद महासागर में स्थित मेडागास्कर दुनिया का चौथा सबसे बड़ा द्वीप है. यह पूरी तरह से समुद्र से घिरा है और इसका कोई स्थलीय पड़ोसी नहीं है.   

फिजी

प्रशांत महासागर में स्थित फिजी सैकड़ों द्वीपों का समूह है. पर्यटन और समुद्री सुंदरता के लिए मशहूर इस देश की भी किसी अन्य देश से भूमि सीमा नहीं मिलती है.   

मालदीव

भारत के दक्षिण-पश्चिम में स्थित मालदीव छोटे-छोटे द्वीपों से बना देश है. यह पूरी तरह हिंद महासागर में स्थित है और इसका कोई स्थलीय पड़ोसी देश नहीं है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Countries Do Not Have Neighbours, Do You Know, Do You Know Facts, Do You Know Facts In Hindi, Do You Know 7 Countries Do Not Have Neighbour
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com